spot_img

खेत से निकला नरकं’काल, ह’त्या की कहानी ने उड़ाये होश…

Date:

spot_img
spot_img

Bihar : समस्तीपुर के मोरवा प्रखंड के हलई थाना क्षेत्र स्थित पुरुषोत्तमपुर दक्षिणी पंचायत में मिले नरकंकाल ने पूरे इलाके को दहला दिया है। खेत की जुताई के दौरान जो हड्डियां बाहर आईं, अब उनके पीछे एक ऐसी साजिश की आशंका सामने आ रही है जिसने पुलिस की जांच का रुख ही बदल दिया है। शुरुआती जांच में शक है कि हत्या के बाद शव को पहले खेत में छिपाया गया और बाद में पहचान व सबूत मिटाने की नीयत से उसके टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंक दिये गये।  ग्रामीणों के मुताबिक, हत्या के बाद शव को खेत में छिपाकर रखा गया था। करीब पंद्रह दिन पहले कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी। आशंका है कि इसकी भनक लगते ही साजिशकर्ताओं ने शव के टुकड़े कर उन्हें अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया, ताकि न पहचान हो सके और न ही कोई ठोस साक्ष्य बच पाये।

अब फॉरेंसिक रिपोर्ट बतायेगी पूरा सच

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अलग-अलग स्थानों से मिले शव के अवशेषों को सावधानी से एकत्र किया। सभी नमूनों को फॉरेंसिक जांच के लिये भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि DNA रिपोर्ट आने के बाद ही यह आधिकारिक तौर पर स्पष्ट होगा कि अवशेष किसके हैं और हत्या किस तरह की गई। ग्रामीणों का कहना है कि वार्ड संख्या-3 निवासी लक्ष्मेश्वर सिंह उर्फ लाछो सिंह करीब डेढ़ महीने से लापता थे। खेत की जुताई के दौरान जब नरकंकाल बाहर निकला तो पैर में लगी स्टील प्लेट के आधार पर लोगों ने उसकी पहचान लाछो सिंह के रूप में की। हालांकि पुलिस फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है और वैज्ञानिक जांच की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

दिल्ली से बुलाया गया बेटा को

मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुये पुलिस ने मृतक के भाई से पूछताछ की है। वहीं, दिल्ली में रह रहे बेटे को भी बुलाया गया है। जरूरत पड़ने पर बेटियों के DNA सैंपल भी लिये जायेंगे, ताकि वैज्ञानिक तरीके से पहचान की पुष्टि की जा सके। रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम संस्कार और आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी। गांव में हत्या की वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग अवैध संबंध को कारण बता रहे हैं, लेकिन पुलिस ने ऐसी किसी भी बात की पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का साफ कहना है कि जांच हर पहलू से की जा रही है। फॉरेंसिक और DNA रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठेगा।

इसे भी पढ़ें : एक ही लड़की से प्यार करते थे दो दोस्त, दिल दहला देने वाला राज खुला…

इसे भी पढ़ें : अमिताभ बच्चन ICU से घर तक, लिखी जज्बे की दास्तान…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में इस रोज से मानसून सत्र, कैबिनेट के 49 प्रमुख फैसले… जानें

इसे भी पढ़ें : PM आवास के बाहर से राहुल गांधी को उठा ले गई पुलिस, वीडियो वायरल…

इसे भी पढ़ें : इस छोटी-सी ट्रिक से मिनटों में साफ होंगी लहसुन की कलियां…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JPSC चेयरमैन का इस्तीफा!

Ranchi : JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी और अनियमितताओं...

हिंसा से तौबा, मुख्यधारा में बबिता की वापसी…

Giridih : गिरिडीह और पारसनाथ इलाके में चल रहे नक्सल...

झारखंड में घर-जमीन खरीदना अब और महंगा…

Ranchi : अगर आप झारखंड के किसी शहर में...

पांचवीं सक्षमता परीक्षा का रिजल्ट निकला, 4,353 टीचर पास…

Bihar : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने पांचवीं...

वर्दी ने थामी खेल की मशाल…

Ranchi : सालभर कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने वाली वर्दीधारी...