spot_img

अमिताभ बच्चन ICU से घर तक, लिखी जज्बे की दास्तान…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को ऐसा ब्लॉग लिखा, जिसने उनके करोड़ों चाहने वालों के दिलों में एक साथ चिंता भी जगाई और उम्मीद की लौ भी जला दी। शब्द कम थे, लेकिन एहसास गहरे। हर पंक्ति जैसे जिंदगी के किसी कठिन मोड़ से लौटे इंसान की कहानी कह रही थी। बिग बी ने अपने ब्लॉग में खुलासा किया कि हाल ही में उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। सर्जरी हुई, ICU में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की निगरानी में समय गुजरा और अब वह घर लौट आये हैं। हालांकि उन्होंने बीमारी या सर्जरी के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी, लेकिन उनके शब्दों ने यह जरूर महसूस करा दिया कि यह दौर आसान नहीं था।

‘घर लौटना आसान नहीं, असली परीक्षा वहीं से शुरू होती है’

अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने लिखा कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर लौटना राहत जरूर देता है, लेकिन असली संघर्ष वहीं से शुरू होता है। शरीर, मन और रोजमर्रा की जिंदगी, तीनों मोर्चों पर इंसान को खुद से लड़ना पड़ता है। उन्होंने लिखा कि जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आता है, जब जीत का आदी इंसान हार को अपने सामने खड़ा देखता है। यही वह पल होता है, जो इंसान के साहस की असली परीक्षा लेता है।

‘जो डटे रहते हैं, वही असली चैंपियन बनते हैं’

बिग बी ने अपने अनुभव को जीवन-दर्शन में बदलते हुये लिखा कि कुछ लोग हालात का डटकर मुकाबला करते हैं, जबकि कुछ समझौता कर लेते हैं। जो मुश्किलों से आंख मिलाकर आगे बढ़ते हैं, वही हमेशा चैंपियन बने रहते हैं। वहीं जो थक जाते हैं, वे अपनी पुरानी सफलताओं की यादों के सहारे जिंदगी काटते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हर व्यक्ति अपनी राह चुनता है और दोनों में से कोई भी गलत नहीं है। ब्लॉग के अंत में उन्होंने बस इतना लिखा,”स्वस्थ रहें, खुश रहें।” यही दो शब्द उनके प्रशंसकों के लिये सबसे बड़ी दुआ बन गये।

ब्लॉग से पहले X पर भी लिखा रहस्यमयी संदेश

ब्लॉग पोस्ट करने से कुछ मिनट पहले अमिताभ बच्चन ने X पर भी एक संक्षिप्त लेकिन रहस्यमयी संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, “T 5806 – खेल खत्म हो गया है, लेकिन काम अभी भी जारी है।” इस एक लाइन ने सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज कर दिया। किसी ने इसे उनकी सेहत से जोड़ा, तो किसी ने इसे जिंदगी के प्रति उनका दार्शनिक नजरिया बताया। हालांकि बिग बी ने इन संदेशों का कोई खुला अर्थ नहीं बताया।

उम्र बढ़ी, रफ्तार नहीं

83 वर्ष की उम्र में भी अमिताभ बच्चन लगातार फिल्मों, टीवी और सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बावजूद उनका काम के प्रति समर्पण कम नहीं हुआ है। इसी साल उन्हें ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल की शूटिंग के दौरान भी देखा गया था। एक बार फिर महानायक ने बता दिया कि जिंदगी में सबसे बड़ी ताकत शोहरत नहीं, बल्कि मुश्किल वक्त में भी मुस्कुराकर आगे बढ़ने का हौसला होता है।

 

इसे भी पढ़ें : झारखंड में इस रोज से मानसून सत्र, कैबिनेट के 49 प्रमुख फैसले… जानें

इसे भी पढ़ें : PM आवास के बाहर से राहुल गांधी को उठा ले गई पुलिस, वीडियो वायरल…

इसे भी पढ़ें : इस छोटी-सी ट्रिक से मिनटों में साफ होंगी लहसुन की कलियां…

इसे भी पढ़ें : केवल मोबाइल नंबर से नहीं पता चल सकती लाइव लोकेशन, रहें अलर्ट…

इसे भी पढ़ें : सालों तक नहीं बदलते WhatsApp की DP, आपकी ये आदत झलका जाती…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JPSC चेयरमैन का इस्तीफा!

Ranchi : JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी और अनियमितताओं...

हिंसा से तौबा, मुख्यधारा में बबिता की वापसी…

Giridih : गिरिडीह और पारसनाथ इलाके में चल रहे नक्सल...

झारखंड में घर-जमीन खरीदना अब और महंगा…

Ranchi : अगर आप झारखंड के किसी शहर में...

पांचवीं सक्षमता परीक्षा का रिजल्ट निकला, 4,353 टीचर पास…

Bihar : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने पांचवीं...

वर्दी ने थामी खेल की मशाल…

Ranchi : सालभर कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने वाली वर्दीधारी...