Kohramlive : मॉनसून का सीजन आ चुका है। कई राज्य में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। कभी पूरा-पूरा दिन बादल बरसते हैं तो कभी रातें भीगी बीतती हैं। यह मौसम यूं तो बेहद सुहावना लगता है लेकिन अपने साथ लेकर आता है कई सारी दिक्कतें। ऐसी है एक दिक्कत है कपड़े ना सूखने की। बारिश लगातार पड़ती रहती है तो कपड़ों को सूखने के लिए धूप या कहें गर्माहट नहीं मिल पाती जिससे कपड़े दिनोंदिन गीले ही पड़े रहते हैं और उनमें से सीलन की बदबू आने लगती है। गीले कपड़ों को तेजी से सुखाने में कौनसे तरीके काम आते हैं।
2 तौलियों का इस्तेमाल
गीले कपड़ों को बरसात में सुखाने के लिए 2 तौलियों का इस्तेमाल किया जा सकता है। आपको करना बस इतना है कि कपड़े धोने के बाद उसे 2 तोलियों के बीच रखें और तौलियों को कसकर निचौड़ें। इससे कपड़ों के अंदर तक दबा गीलापन या पानी बाहर निकल जाएगा। इसके बाद तौलिए के ऊपर ही प्रेस को रखें और तौलिए (Towel) पर चलाएं। इसके बाद जब कपड़े को तौलिए से निकालेंगे और कमरे में कुछ देर के लिए ही कपड़े टांगेंगे तो कपड़े सूख जाएंगे।
ऐसे करें कपड़े प्रेस
कपड़े सही तरह से प्रेस किए जाएं तो उनका गीलापन कई गुना तक कम हो सकता है। इसके लिए गीले कपड़े को आयरन बोर्ड पर बिछाएं और उनपर प्रेस चलाएं। इसके बाद जब कपड़े कमरे में डाले जाएंगे तो जल्दी सूखेंगे और आपको गीले कपड़े हर तरफ लंबे समय तक लटकाकर नहीं रखने होंगे।
हेयर ड्रायर आएगा काम
बालों को सुखाने वाले हेयर ड्रायर का इस्तेमाल गीले कपड़े सुखाने में भी किया जा सकता है। गीले कपड़ों पर हेयर ड्रायर से गर्म हवा दें। जब कपड़ों का ज्यादातर गीलापन कम हो जाए तो इन्हें कुछ देर हवा में डालकर सुखा लें।
टांगें इस तरह
घर में गीले कपड़े सुखाने के लिए जहां-तहां टांगते हैं तो उन्हें टांगने का सही तरीका भी जान लीजिए, इन कपड़ों को टांगने के लिए अलमारी में कपड़े टांगने वाले हैंगर का इस्तेमाल करें। इस हैंगर को खिड़की वाले पाइप पर टांगे जिससे कपड़े पर चारों तरफ से हवा लगे और वो जल्दी सूख जाएं।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की पुष्टि Kohramlive.com नहीं करता है। इनको केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)
इसे भी पढ़ें :क्या आप जानते है नारियल के अंदर पानी कहां से और कैसे आता है
इसे भी पढ़ें :रांची में इकट्ठा हुए देशभर के पेट के दिग्गज डॉक्टर्स… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :“आधुनिक जीवन शैली, फास्ट फूड, लीवर का दुश्मन” : हेपाटो-पैनक्रिएटो BILIARY समिट
इसे भी पढ़ें :रांची में देश भर से जुटेंगे पेट के दिग्गज डॉक्टर्स… जानें कब और क्यों
इसे भी पढ़ें :गर्मियों में घड़े का पानी है रामबाण : रागिनी सिंह
इसे भी पढ़ें :भारतीय स्नैकर्स के लिए खुशखबरी…देखें क्या
इसे भी पढ़ें :लोगों की जिंदगी बचाने के लिए क्या कर गया आरोग्यम, देखें…












