लोगों की जिंदगी बचाने के लिए क्या कर गया आरोग्यम, देखें…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग में आइसेक्ट यूनिवर्सिटी में NSS इकाई के बैनर तले एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आरोग्यम ब्लड बैंक के सहयोग से लगाया गया। यहां 23 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन आईसेक्ट यूनिवर्सिटी के कुल सचिव डॉ मनीष गोविंद ने किया। जिसके बाद उन्होंने स्वयं रक्तदान कर कहा कि हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। मैं स्वयं हर 3 माह के बाद रक्तदान करता हूं। जिसके बाद रक्तदान शिविर विधिवत रूप से प्रारंभ किया गया। विश्व विद्यालय में कार्यरत लोगों ने कहा कि शिक्षा देने के साथ हमें सामाजिक क्षेत्र में भी अपनी दृष्टिकोण को हमेशा सजग रखनी चाहिए। उसी मार्गदर्शन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। ताकि प्रचंड गर्मी में रक्त की कमी से कोई परेशान ना हो।

मौके पर आइसेक्ट यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ मनीष गोविंद ने कहा कि यूनिवर्सिटी सदैव सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करती है। इसी के दृष्टिकोण से यूनिवर्सिटी परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है इस आयोजन में यूनिवर्सिटी परिवार के सदस्य रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी मिसाल पेश करते हैं सभी रक्त दाताओं को मेरा आभार साथ ही कहा कि इंसानियत बनाए रखने के लिए रक्तदान आवश्यक।

आरोग्यम के निर्देशक हर्ष अजमेरा ने आइसेक्ट यूनिवर्सिटी परिवार का आभार जताया साथ ही उन्होंने सभी रक्त दाताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी ने समाज के प्रति एक मिसाल पेश किया है। आरोग्यम परिवार की ओर से आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं साथ ही उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से खून में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा नियंत्रित रहती है। रक्तदान करने से शरीर में रक्त बनने की प्रक्रिया भी तेज होती है।

NSS अधिकारी डॉ रूद्र नारायण व प्रीति व्यास के नेतृत्व में विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई लगातार सामाजिक कार्यों के साथ साथ सुदूरवर्ती क्षेत्रों में सामाजिक जागरूकता फैला रही है। उन्होंने सभी से रक्तदान जैसे महादान में हिस्सा लेने की अपील भी की।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक सभी रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि रक्तदान सामाजिक और साहसिक कार्य है। उन्होंने कहा कि एक युनिट किया गया रक्तदान ना केवल किसी के जीवन को बचाने में सहायक है बल्कि कई परिवारों की उम्मीद को भी बचाए रखने में मददगार है।

रक्तदान शिविर में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद, एनएसएस अधिकारी डॉ रूद्र नारायण, पीआरओ मो शमीम अहमद, सह प्राध्यापिका बिनिता कुमारी, सह प्राध्यापकों में मुकेश कुमार साव, राहुल राजवार, अजय बर्णवाल के अलावा चंदन कुमार, राजकुमार, जबकि विद्यार्थियों में कौशल महतो, जय प्रकाश, रौशन कुमार, ऋषभ कुमार, पवन कुमार, आदित्य कुमार, मो. कैफ, ऋषि कुमार, आलोक कुमार, नवीन कुमार, शिवम कुमार, ओम सिंह, रूपेश कुमार सहित कई लोगो ने रक्तदान किया।

शिविर को सफल बनाने में विश्वविद्यालय के डीन एडमिन डॉ एसआर रथ, एनएसएस अधिकारी डॉ रूद्र नारायण व प्रीति व्यास, अमित कुमार जबकि एचजेडबी आरोग्यम के मेडिकल ऑफिसर डॉ एसके सिंह, ब्लड बैंक इंचार्ज मो नदीम, टेक्नीशियन सुपरवाइजर ओम प्रकाश सिंह, समीर आलम, नसीर अहमद, प्रभात कुमार, किरण कुमारी सहित अन्य का अहम योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें : रांची वासियों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर सड़कें मुहैया कराना प्राथमिकता

इसे भी पढ़ें : एक्टर आदित्य सिंह राजपूत की संदेहास्पद मौ’त, यहां मिली ला’श…

इसे भी पढ़ें : अगले 3 घंटों में रांची समेत इन जिलों में बारिश…

इसे भी पढ़ें : रिम्स में तीसरी मंजिल से कूदा शख्स, क्या हुआ हाल… देखें

इसे भी पढ़ें : PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेशी, NIA को मिली रिमांड…

इसे भी पढ़ें : घर से अगवा कर नाबालिग से गैं’गरेप, 2 और गिरफ्तार…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

5 लाख का ईनामी ‘महाकाल’ पुलिस के सामने झुका… देखें वीडियो

Ranchi : कभी जिसका नाम सुनकर गांवों में सन्नाटा...

अचानक भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, अनेक दबे…

Delhi :  राजधानी दिल्ली से शनिवार की शाम एक...

NTPC नॉर्थ करणपुरा का स्वच्छता पखवाड़ा खत्म…

Chatra : स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बेहतर जीवन...

हजारीबाग में मा’रकर पत्रकार का पैर तो’ड़ा…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में...

ढोल-नगाड़ों के साथ ‘महाकाल’ के दरवाजे पहुंची पुलिस…

Palamu : पलामू के बहुचर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस...