spot_img

रांची में इकट्ठा हुए देशभर के पेट के दिग्गज डॉक्टर्स… देखें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : देश भर के पेट के दिग्गज डॉक्टर्स आज एक साथ राजधानी रांची में इकट्ठा हुए। मौका था झारखंड हेपाटो-पैनक्रिएटो बिलियरी समिट 2023 का। इस समिट का आयोजन झारखंड में पहली बार किया गया। दो दिवसीय इस कार्यक्रम का पहला दिन आज यानी 10 जून को सीसीएल के दरभंगा हाउस में संपन्न हुआ। झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वल्लित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मंच पर शहर के जाने-माने गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ जयंत घोष भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भोर के 8 बजे की गई। डॉ आलोक कुमार ने क्रॉनिक हेपेटाइटिस बी पर जानकारी साझा की। क्रॉनिकल गोल ब्लाडर और ओवरव्यू पर वाराणसी के प्रोफेसर वीके दिक्षित ने जानकारी दी। कार्यक्रम में NALFD/NASH पर केस बेस्ड पैनल डिस्कशन भी किया गया। मैनेजमेंट ऑफ ऑटो इम्यून हेपेटाइटिस पर बोकारो के डॉ राकेश कुमार ने अपनी बात रखी। इस दो दिवसीय झारखंड हेपाटो-पैनक्रिएटो बिलियरी समिट में झारखंड लीवर किडनी फाउंडेशन भी मदद के लिए आगे आया है।

बताया गया कि इस समिट का मकसद डॉक्टर्स के जरिये लोगों को इस बीमारी के बारे में जगाना है। समिट में झारखंड के डॉक्टर्स ने बाहर के आये डॉक्टर से उनके विचारों को सुना और बीमारियों के इलाज को और कैसे बेहतर बनाया जाये, इसकी जानकारी साझा की। साथ ही ये डॉक्टर्स समिट के बाद आम लोगों में लीवर से जुड़ी बीमारियों के प्रति लोगों में जागरूकता फैलायेंगे। साथ ही लोगों के बीच हेपाटो-पैनक्रिएटो बिलियरी से जुड़ी बीमारियों और इससे बचाव के बारे में भी जानकारी देंगे।

दिग्गज

क्या है हेपाटो-पैनक्रिएटो बिलियरी

हेपाटो का मतलब होता है लीवर, पैनक्रिएटो का मतलब अग्न्याशय और बिलियरी का मतलब पित्त की थैली। इससे जुड़ी बिमारियों को मेडिकल की भाषा में हेपाटो-पैनक्रिएटो बिलियरी कहते हैं। हेपाटो-पैनक्रिएटो बिलियरी में आज के दिन बहुत अधिक बीमारी का लोड बढ़ गया है। इसमें फैटी लीवर का बढ़ जाने के मामले अधिक आते हैं। लाइफ स्टाइल के कारण अधिकतर युवा जेनरेशन इससे प्रभावित हो रहे हैं। इससे फैटी लीवर की समस्या लगातार बढ़ रही है। काम के प्रेशर के कारण डायबिटीज के मामले बढ़ रहे हैं। इस कारण फैटी लीवर, कैंसर की संख्या भी बढ़ रही है। लीवर कैंसर, पैनक्रिएटो कैंसर, पित्त की नली का कैंसर जैसी बीमारी लगातार बढ़ रही है, जो पूरी दुनिया के सामने चिंता का विषय बना हुआ है। पूरी दुनिया हेपाटो-पैनक्रिएटो बिलियरी की चर्चा हो रही है। ऐसे में झारखंड से भी इस बीमारी पर चर्चा हो और आवाज उठे। झारखंड के डॉक्टर इस बीमारी का इलाज समय पर कर सकें। समय की मांग को देखते हुए हेपाटो-पैनक्रिएटो बिलियरी पर पहली बार रांची में समिट का आयोजन किया जा रहा है।

दिग्गज

डॉक्टर्स के जरिये लोगों को जगाना है मकसद

इस समिट का मकसद डॉक्टर्स के जरिये लोगों को इस बीमारी के बारे में जगाना है। हेपाटो-पैनक्रिएटो बिलियरी बीमारी के इलाज में झारखंड के डॉक्टर भी योगदान दे रहे हैं। झारखंड के डॉक्टर इनसे जुड़े बीमारियों का इलाज अपने स्तर से कर रहे हैं, लेकिन मेडिकल के क्षेत्र में हर बीमारियों का एडवांस इलाज होते आता है। इन सभी अपडेट से जुड़े बातों की चर्चा इस समिट में की गई। देश के विभिन्न शहरों से आये एक्सपर्ट डॉक्टर ने इससे जुड़ी बातों को शेयर की। दिल्ली, कोलकाता, हैदाराबाद, बनारस, पटना से सीनियर डॉक्टरों की उपस्थिति रही। इनमें नयी दिल्ली स्थित गंगाराम हॉस्पिटल के प्रोफेसर अनिल अरोड़ा, मैक्स साकेत के डॉ विकास सिंगला, डॉ आदेश चौधरी, डॉ अमर मुकुंद, बनारस से डॉ बीके दीक्षित, पटना से डॉ संजीव वर्मा, डॉ सौरव जायसवाल, कोलकाता से डॉ सुप्रीयो घटक, डॉ संजय मंडल, डॉ सुजीत चौधरी, हैदराबाद से डॉ मोहन राम चंदानी, प्रो जीवी राव, रांची से डॉ सतीश मिद्धा  समेत अन्य डॉक्टर का मार्गदर्शन शामिल है।

11 जून का समिट शेड्यूल

दूसरे दिन के कार्यक्रम की शुरुआत कल यानी 11 जून को सुबह 8 बजे से होगी। इसमें ऑटोइम्यून हेपsटाइटिस: हिस्टोफैथौलॉजी डायगनोसिस पर डॉ मेहा मानसी अपने विचार रखेंगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंश इंन इंडोस्कोपी पर डॉ बीडी गोस्वामी जानकारी शेयर करेंगे। इसके अलाव इंट्रेस्टिंग केस प्रेजेंटेशन में डॉक्टरों की टीम महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेगी। कोलकाता के डॉक्टर संजय मंडल, दिल्ली के प्रोफेसर एसके सरिन, डॉ अमर मुकुंद, हैदराबाद के डॉ मोहन राम चंदानी समेत अन्य प्रतिष्ठीत डॉक्टर्स अपनी विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखेंगे।

इसे भी पढ़ें : पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन रिशेड्यूल, जानें नयी तारीख

इसे भी पढ़ें : चाईबासा में पुलिस पर टूट पड़े गांववाले, फिर क्या हुआ… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...