RANCHI: पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक पत्र लिखकर उनसे बगैर नक्शा पारित कर बनाए गए मकानों को नियमित करने का आग्रह किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि इस तरह के मकानों को नियमित करने पर जुर्माना देने का निर्णय अर्जुन मुंडा के नेतृत्व वाली सरकार, जिसमें आप मुख्यमंत्री थे। यह कैबिनेट में प्रस्ताव पारित किया था। श्री मारू ने कहा कि कैबिनेट द्वारा पारित प्रस्ताव के तहत बिना नक्शा के बने मकानों के नियमितीकरण से राज्य सरकार को बड़े पैमाने पर राजस्व प्राप्त होगा, जिसे विकास कार्यों में उपयोग किया जा सकता है। वर्ष 2012 में इस तरह का प्रस्ताव पारित किया गया था। उन्होंने कहा कि रांची में बिना नक्शा पारित किए गए मकानों की संख्या बहुत ज्यादा है। राज्य सरकार का अतिक्रमण हटाने का फैसला सही है, लेकिन यदि इन्हें तोड़ा गया तो कानून व्यवस्था की समस्या उठ खड़ी हो सकती है। श्री मारू ने आग्रह किया कि नगर निगम में नक्शा पास कराने के लिए एक अलग काउंटर खोला जाए।
Read More : UIDAI में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई
Read More : टॉस से चुनी जा रही थी दुल्हन, देखें फिर क्या हुआ…
Read More : मर्डर के बाद रेप करने वाले सनकी कैदी के साथ जेल के अंदर क्या हुआ, देखें…
Read More :बच्चे को प्लेटफार्म पर छोड़, ट्रेन के आगे कूदी महिला
Read More :ये Mobile App तुरंत हटा दें फोन से, झेलना पड़ जाएगा भारी नुकसान
Read More :झाड़ी में नग्न मिली युवती की लाश, इलाके में सनसनी
Read More :मर्डर के बाद रेप करने वाले सनकी कैदी के साथ जेल के अंदर क्या हुआ, देखें…
Read More :अब थाना और कोर्ट के चक्कर में पड़े गार्जियन, देखें वीडियो…
Read More :रातों रात अमीर बनने की चाह में जा रहा है जेल, देखें कैसे…
Read More :जज उत्तम आनंद मौत मामला : सुराग देने वाले को अब 10 लाख का इनाम














