Kohramlive desk : यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया(UIDAI) यानी भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने पैशनेट प्रोफेशनल्स के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर दिया है। UIDAI में 15 विभिन्न पदों पर बहाली होगी। प्राइवेट सेक्रेटरी और डिप्टी डायरेक्टर,सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी यानी रिक्तियां निकाली गई है। जो कैंडिडेट इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन नोटिफिकेशन को चेक कर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2021 तक है।
रिक्त पदों की संख्यावार जानकारी
प्राइवेट सेक्रेटरी- 07 पोस्ट, डिप्टी डायरेक्टर- 03 पोस्ट, सेक्शन ऑफिसर- 03 पोस्ट
असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर- 02 पोस्ट।
रांची सहित 6 क्षेत्रीय कार्यालयों के लिए आवेदन आमंत्रित
यूआईडीएआई ने चंडीगढ़, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, लखनऊ और रांची में अपने 6 क्षेत्रीय कार्यालयों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके अनुसार, प्राइवेट सेक्रेटरी के 3 पद पर उम्मीदवारों का चयन चंडीगढ़ के क्षेत्रीय कार्यालय के लिए किया जाएगा। उप निदेशक 1 पद, सेक्शन ऑफिसर 1 पद, असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर 1 पद और निजी सचिव 1 पद दिल्ली के क्षेत्रीय कार्यालय के लिए निकाला गया है। हैदराबाद के क्षेत्रीय कार्यालय में निजी सचिव के 2 पद हैं। इच्छुक उम्मीदवार यूआईडीएआई आवेदन फॉर्म निर्धारित प्रोफार्मा में भी भर सकते हैं।












