- कई ऐसे जवानी में जेल गया, बुढ़ापे में बाहर आया…
SIMDEGA : रातों रात केवल 5 हजार रुपये कमाने के चक्कर में जा रहा है जेल। लोभ-लालच ऐसा कि अपराध के दलदल में धंस गया। जितना कमाता नहीं, उतना गंवा देता है थाना, कोर्ट-कचहरी के चक्कर में। कईयों की नई-नई गाडि़यां भी सड़ रही है झारखंड के अलग-अलग थानों में। जुर्म की दुनिया से नाता जोड़ने वाले ये नई पौध रोज उग रहे हैं और रोज मुरझा रहे हैं। इनमें ज्यादातर ऐसे लोग हैं, जो भाड़े पर गाड़ी चलाते हैं। पहले खून-पसीना बहा ईमानदारी की कमाई को बेहतर समझने वाले जवान लड़के अब रातों-रात धनी होने की चाह में पूरे परिवार को तबाह और बर्बाद कर रहे हैं। गांजा-अफीम, चरस के सौदागर ऐसे नये-नये चेहरे को जकड़ रहे हैं। कई ऐसे हैं, जो जवानी में जेल गये और बुढ़ापे में बाहर निकले। सिमडेगा पुलिस ने यह राज खोला। गुजरे 8 महीने के अंदर कुल 26 नशे के सौदागरों को पकड़ा गया। इनके पास से कुल 1721.35 किलो गांजा मिले। वहीं कुल 12 गाडि़यों को जब्त किया गया।
यह गांजा ओडीशा के विभिन्न जिलों खासकर संबलपुर से झारखंड के रास्ते बिहार, यूपी और नेपाल तक पहुंचाया जाता है। गांजा तस्कर शिवजी पासवान ने पुलिस के सामने जब राज खोला तो पुलिस दंग रह गई। नशे के सौदागरों का नेटवर्क इतना तगड़ा है कि उसे भेद पाना बहुत आसान नहीं। बिहार के रोहतास जिले के टिकड़ाटोला गांव में रहनेवाला 28 साल का शिवजी पासवान पहले सासाराम में पिकअप वैन चलाता था। उसका दोस्त सोनू कुमार राम उसे कुख्यात गांजा तस्कर सुनील कुमार सिन्हा से मिलाया। सुनील पटना का रहनेवाला है। सोनू उसका ड्राइवर है। शिवजी ने बताया कि बीते 3 अप्रैल को दिन के 10 बजे सोनू ने अपने मोबाइल नंबर 6200757152 से उसके मोबाइल नंबर 9572603112 पर फोन किया। उसने कहा ओडीशा के संबलपुर से गांजा लोड बोलेरो गाड़ी को सासाराम लाना है।
बदले में रातों रात 5 हजार रुपया देंगे। 14 अप्रैल को जाना है और 15 अप्रैल को सासाराम लौट जाना है। उसे तरह-तरह का और लोभ-लालच दी गई। वहीं रातों-रात लखपति होने का सब्जबाग भी दिखाया गया। वह इस काम के लिए राजी हो गया। 14 अप्रैल की भोर के 5 बजे सोनू एक स्विफ्ट कार लेकर उसके घर आया। उसे सासाराम बस स्टैंड पर छोड़ा। वहां पहले से ही ओमप्रकाश पांडेय बोलेरो गाड़ी (OR19M-1015) लेकर खड़ा था। इसके बाद वह उसके साथ संबलपुर चला गया। लौटने के क्रम में सिमडेगा में पुलिस ने उसे धर लिया। इस संबंध में ठेठईटांगर थाना में एफआईआर (18/2021) दर्ज है। गिरफ्तार तस्कर शिवजी पासवान के पिता का नाम ललन पासवान है। एक 4 साल का बेटा घुरहुवा और 3 साल की बेटी करिश्मा कुमारी है। पत्नी का नाम लखमुनी देवी है। एक शादीशुदा बहन खुशबू है। 4 भाई रामाशंकर, प्रकाश, आकाश और महावीर पासवान है। गिरफ्तार तस्कर शिवजी गुटखा, पान, खैनी खाने और शराब पीने का शौकीन है। रातों रात लखपति बनने के ख्वाब में शिवजी ने अपने हंसते-खेलते परिवार को तबाह और बर्बाद कर लिया। सुनें क्या बोलें सिमडेगा के एसपी डॉ शम्स तबरेज …
इसे भी पढ़ें :Tokyo Paralympics: हौसले ने भरी उड़ान, जानिये किन खिलाड़ियों ने किसमें जीता मेडल
इसे भी पढ़ें :दो युवकों को गोलियों से भूना
इसे भी पढ़ें :चेक प्वॉइंट पर हमले में 13 पुलिसकर्मियों की मौत
इसे भी पढ़ें :Jio के 5 वर्ष : ‘डेटा इज न्यू ऑयल’ नारे ने यूं बदली तस्वीर
इसे भी पढ़ें :ऐसे मारा गया एक जवान लड़का अभिषेक, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :महिला थानेदार रूपा तिर्की की ह’त्या या खुद’कुशी, CBI खोलेगी राज
इसे भी पढ़ें :बाप चीखता रहा, मर गया 3 साल का विशाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :अंधेरा जीवन को उजाला करना नेक काम : गवर्नर
इसे भी पढ़ें :जय कन्हैया लाल की… वीडियो
इसे भी पढ़ें :जन्म देने वाली ने ठुकराया, नि:संतान दंपती ने कलेजे से लगाया
इसे भी पढ़ें :पक्षी पकड़ने गया था, घर पहुंची लाश, परिजन बोलें…
इसे भी पढ़ें :खाने के लिए बुलाने कमरे में गए परिजन, देखकर रह गये हक्का-बक्का…
इसे भी पढ़ें :यात्रीगण कृपया ध्यान दें : दो दिन बाद फिर दौड़ेगी बोकारो-रांची पैसेंजर ट्रेन






