PALAMU : बुधवार की सुबह एक युवती का शव झाड़ियों में मिला। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। शव की सूचना मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के इलाके से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पर किसी ने उसकी पहचान नहीं की। युवती की हत्या पत्थर से कूचकर की गई है। आशंका जतायी जा रहा है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई होगी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का शव सलैया पंचायत अंतर्गत बघना गांव के पास झाड़ियों के बीच मिला। घटना पलामू के हरिहरगंज थाना क्षेत्र की है। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के संबंध में जानकारी मिल पाएगी।
Read More : गुरु जी ने ये क्या किया, मच गया बवाल…
Read More : UIDAI में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई
Read More : टॉस से चुनी जा रही थी दुल्हन, देखें फिर क्या हुआ…
Read More : मर्डर के बाद रेप करने वाले सनकी कैदी के साथ जेल के अंदर क्या हुआ, देखें…








