Kohramlive : घर के पहले तल्ले पर जोरदार आवाज के साथ रूम में आग लग गई। घर की दीवारें तक चटक गई। धधकते आग पूरे मकान में फैल गई। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त घर के सारे लोग घर के ग्राउंड फ्लोर में थे। जिस कमरे में आग लगी, वहां रखे सारे सामान जलकर राख हो गये। मौके पर पहुंचे दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आशंका जताई गई है कि रूम में रखे फ्रिज के कंप्रेसर ब्लास्ट हो जाने के चलते ऐसा हुआ। डरा देने वाला यह हादसा छत्तीसगढ़ के कोरबा के मिशन रोड में हुआ।
घर में रखे फ्रिज के ब्लास्ट हो जाने के बाद जितनी जुबां, उतनी तरह की बातें होने लगी। ज्यादातर लोगों का कहना था कि फ्रिज के कंप्रेसर में शॉर्ट सर्किट हो जाने के चलते ऐसा हुआ। जानकारों का कहना था कि वास्तव में फ्रिज नहीं उसका कंप्रेसर फटता है। यह फ्रिज के बैक साइड में लगा होता है। इसमें एक पम्प होता है, जिसमें मोटर लगी होती है। ये मोटर पम्प के जरिए रेफ्रिजरेंट गैस को कॉइल्स में भेजती है। जैसे ही ये गैस ठंडी होकर तरल पदार्थ अथवा लिक्विड में बदलती है, यह फ्रिज से हीट को ग्रहण कर लेती है, वहीं अंदर रखी सभी चीजों को ठंडा करती है।
यह गौर करने पर कभी नहीं फटेगा फ्रीज
जानकारों का कहना है कि कुछ जरूरी बातों पर गौर करने फ्रिज को ब्लास्ट होने से बचाया जा सकता है। मसलन, फ्रिज से निकल रही आवाज से पता चल जायेगा फ्रिज ठीक है या नहीं। अगर कंप्रेसर की स्मूथ आवाज है तो मतलब फ्रिज ठीक है। तेज या आवाज बिल्कुल बंद है तो अलर्ट हो जाये। अगर फ्रिज बहुत पुराना है कि तो समय-समय पर उसका सर्विसिंग कराते रहे। फ्रिज दीवार के साथ सटाकर न रखें, फ्रिज और दीवार के बीच ठीक-ठाक स्पेस होना जरूरी है। अगर फ्रिज ठंडा नहीं हो रहा तो उसे चेक करायें। वहीं अगर फ्रिज के पीछे से ज्यादा हीट आ रही तो इसे इग्नोर करना ठीक नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें : कोलकाता से चला ट्रक दनुआ घाटी की खाई में गिरा, फिर…
इसे भी पढ़ें : आज रात तय हो सकता है राजस्थान का CM कौन?
इसे भी पढ़ें : भईया और भाभी को बेरहमी से मा*र डाला, वजह हैरान कर देगी…
इसे भी पढ़ें : सीने में बेतरह चाकू घों*प ले भागा बाइक…
इसे भी पढ़ें : अगले पांच रोज तक झारखंड में ऐसा रहेगा मौसम… जानें
इसे भी पढ़ें :कियारा आडवाणी ने शेयर किया यह खूबसूरत वीडियो…
इसे भी पढ़ें :नगर निगम में निकली वैकेंसी, आवेदन शुरू…
इसे भी पढ़ें :शानदार और लाजवाब है मर्सिडीज CLE 53… खासियत जानें
इसे भी पढ़ें :अगले पांच रोज तक झारखंड में ऐसा रहेगा मौसम… जानें
इसे भी पढ़ें :सर्दियों में रामबाण है यह फल…
इसे भी पढ़ें :बाबा बालकनाथ ने खुद को किया CM के रेस से बाहर, कही यह बात…
इसे भी पढ़ें :CRPF जवान निकले साइकिल यात्रा पर, 13 सौ KM का सफर चौंकाने वाला
इसे भी पढ़ें :जालिम पति और निष्ठुर पुलिस : विवाहिता मांगी इच्छा मृ*त्यु… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ISM में दनादन पहुंचने लगी एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड
इसे भी पढ़ें : दिग्गज कॉमेडियन ने दुनिया को कहा अलविदा… जानें
इसे भी पढ़ें : प्यार में जिंदा ज*ल गया हर्ष, रोती रह गई मां… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सितमगर जीजा और दोस्त का भयानक अंत कर गया साला… जानें क्यों










