Lohardaga : लोहरदगा के भंडरा थाना क्षेत्र के खिजरी गांव में सुकरा उरांव और उनकी पत्नी गायत्री उरांव की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पति-पत्नी के सिर पर टांगी से जोरदार वार किया गया, जिससे मौके पर ही दोनों मारे गये। सबसे चौंकाने वाली बातें यह है कि हत्या करने में सगे भाई जीतू उरांव का नाम उछला है। पुलिस का मानना है कि शुरूआती जांच में जमीन का लफड़ा सामने आया है। दोनों भाईयों में जमीन के टुकड़े के चलते लंबे अर्से से विवाद चल रहा था। इल्जाम है कि रविवार को जीतू उरांव अपनी गाड़ी से भाई सुकरा के घर पहुंचा। तब सुकरा घर में ही थे। इसके बाद उसने अपने भाई और भाभी की टांगी से मारकर हत्या कर दी। मारे गये सुकरा उरांव पहले वार्ड पार्षद थे, वहीं गायत्री आंगनबाड़ी सेविका थी। दोहरे हत्याकांड के बाद से गांव के लोग बेहद दुखी हैं। पुलिस हत्यारे भाई की खोज में उसके संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही थी।
इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के नये CM का ऐलान…
इसे भी पढ़ें : अगले पांच रोज तक झारखंड में ऐसा रहेगा मौसम… जानें
इसे भी पढ़ें :कियारा आडवाणी ने शेयर किया यह खूबसूरत वीडियो…
इसे भी पढ़ें :नगर निगम में निकली वैकेंसी, आवेदन शुरू…
इसे भी पढ़ें :शानदार और लाजवाब है मर्सिडीज CLE 53… खासियत जानें
इसे भी पढ़ें :अगले पांच रोज तक झारखंड में ऐसा रहेगा मौसम… जानें
इसे भी पढ़ें :सर्दियों में रामबाण है यह फल…
इसे भी पढ़ें :बाबा बालकनाथ ने खुद को किया CM के रेस से बाहर, कही यह बात…
इसे भी पढ़ें :CRPF जवान निकले साइकिल यात्रा पर, 13 सौ KM का सफर चौंकाने वाला
इसे भी पढ़ें :जालिम पति और निष्ठुर पुलिस : विवाहिता मांगी इच्छा मृ*त्यु… देखें वीडियो












