KohramLive : दिग्गज कॉमेडियन जूनियर महमूद नहीं रहे। शुक्रवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। अपने जमाने में कॉमेडी की दुनिया में जूनियर महमूद का जलजला हुआ करता था। मिली जानकारी के अनुसार जूनियर महमूद लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे पेट के कैंसर से पीड़ित थे। कॉमेडियन जूनियर महमूद ने मोहब्बत जिंदगी है फ़िल्म से बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी। उनका असली नाम नईम सैय्यद था। जूनियर महमूद ने अलग-अलग भारतीय भाषाओं में 250 से अधिक फिल्मों में अपना जौहर दिखाया। इसके अलावा उन्होंने आधा दर्जन मराठी फिल्मों का निर्देशन भी किया। वहीं, कुछ गाने भी गाए।
जूनियर महमूद की कुछ खास फ़िल्म
‘नौनिहाल’ (1967), ‘ब्रह्मचारी’ (1968), ‘कटी पतंग’ और ‘आन मिलो सजना’ (1970), ‘कारवां’, ‘हाथी मेरे साथी’, ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ और ‘जूनियर. महमूद इन हॉन्ग कॉन्ग’ (1971), ‘आप की कसम’ और ‘अमीर गरीब’ (1974), ‘गीत गाता चल’ (1975), ‘शहजादे’ (1989), ‘आज का अर्जुन’ (1990), ‘जुदाई’ (1997), ‘जर्नी बॉम्बे टू गोवा’ (2007) और भी बहुत से प्रोजेक्ट्स में काम किया था।

अंतिम यात्रा में शामिल हुए ये कलाकार
जॉनी लीवर बेटी जेमी और बेटे जेसी के साथ अंतिम संस्कार में शामिल हुए। एक वीडियो में जॉनी जूनियर महमूद के बेटों को सांत्वना देते दिखे। जॉनी ने कहा, “यह हमारे लिए गहरे दुख का क्षण है, हमने अपना भाई खो दिया है। वह एक अद्भुत दोस्त और भाई था।” इंटरनेट पर वायरल एक दूसरी वीडियो में जॉनी, आदित्य और राकेश जूनियर महमूद की तस्वीर लिए कुर्सियों पर बैठे नजर आ रहे हैं। अंतिम संस्कार में रजा मुराद भी शामिल हुए। इसके अलावा आदित्य पंचोली, राकेश बेदी जैसे कलाकार भी जूनियर महमूद की अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
इसे भी पढ़ें : एक्शन में CM, गोड्डा DSWO सस्पेंड…
इसे भी पढ़ें : दौलत के धनी हैं धीरज साहू, नोट लाने बुलाना पड़ा ट्रक… जानें
इसे भी पढ़ें : अर्जुन मुंडा बने पर्यवेक्षक, अगला CM कौन, तय होगा 10 को…
इसे भी पढ़ें : आंदोलनकारी, बुजुर्ग, महिला, स्टूडेंट्स करेंगे बस में निशुल्क सफर : सीएम हेमंत










