कोहराम लाइव डेस्क: Latehar के बरवाडीह बीडीओ राकेश सहाय और थाना प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बेतला में संचालित सभी होटलों की जांच के लिए गुरुवार को विशेष अभियान चलाया। जांच के दौरान अनियमितता को लेकर होटलों के कई रजिस्टर और कागजात जब्त कर लिये।
सूचना प्राप्त हुई थी कि यहां के होटलों में आने वाले पर्यटकों से अधिक राशि वसूली जा रही है। अब सभी संचालकों को होटल के पूरे कागजात लेकर प्रखंड कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।
इसे भी पढ़ें :ऐसा क्या कहा पूर्व मंत्री ने BDO से, शिकायत पहुंची डीसी के पास
इसे भी पढ़ें :सड़क हादसे में Doctor का निधन, तेज रफ्तार में थी कार








