spot_img
spot_img
spot_img

अरे, तांत्रिक बाबा ने क्‍या कर डाला….

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्‍क : एक नाबालिग को अगवा कर तांत्रिक और उसके सेवक ने गैंगरेप किया। बच्‍ची को मंगलवार की रात उसके घर से अगवा कर पिस्‍टल की नोंक पर उसके साथ घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों और स्‍थानीय लोगों ने आरोपियों की धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची कांटी  पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पत्‍नी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना मुजफ्फरपुर के कांटी थाने के एक मोहल्ले की है।

मामले में पीड़िता की मां ने एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना क्षेत्र के तांत्रिक दीपक झा, बेलसंड थाने के चंदौली के चंदन कुमार और उसकी पत्नी श्वेता रानी को आरोपी बनाया है।

इसे भी पढ़ें : पुलिस को देखते ही छत से कूदकर भागी कई लड़कियां, आपत्तिजनक स्थिति में 4 को पुलिस ने दबोचा

जानकारी के अनुसार चंदन कुमार मुजफ्फरपुर के कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी करता है। वह दो साल से बच्ची के घर के बगल में किराये के मकान में रह रहा था। चार दिन पहले ही तांत्रिक को बुलाकर लाया था।

इसे भी पढ़ें : @Sex Racket : कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में 3 पुरुष और 3 लड़कियां पकड़ाई

पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह और उसका पति एक किराना दुकान में नौकरी करते हैं। रात करीब साढ़े नौ बजे घर का दरवाजा खुलने की आहट सुनाई दी, लेकिन कोई नहीं दिखा तो ध्‍यान नहीं दी। पति जब घर पहुंचे और बेटी को खोजा तो वह घर में कहीं नहीं मिली। जिसके बाद बच्‍ची की खोजबीन शुरू की। इस दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ कर बच्‍ची की जानकारी ली गई, मगर उसका कहीं पता नहीं चला। देर रात सभी लोग अपने-अपने घर चले गए। सुबह के करीब पांच बचे बच्‍ची रोते हुए आधे कपड़े में कांपते हुए घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। जिसके बाद आसपास के लोग भी जुट गए और आरोपियों को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी। घटना से गुस्‍साए मुहल्‍ले की महिलाओं ने आरोपी आरोपी की पत्‍नी पर भी हमला कर दिया।

इसे भी पढ़ें :  शादीशुदा प्रेमिका से रात के अंधेरे में मिल रहा था प्रेमी, पकड़ाया…और फिर

पीड़िता की हुई मेडिकल जांच, आरोपियों की भी होगी मेडिकल जांच

एएसपी पश्चिमी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि सदर अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है। एफएसएल जांच के लिए उसके कपड़े जब्त किए गए हैं। गुरुवार को कोर्ट में धारा 164 का बयान भी कराया जाएगा। आरोपितों की भी मेडिकल जांच होगी। इनके कपड़े भी जब्त कर लिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें :  होटल के कमरे में प्रेमलीला करते पकड़ाए महिला और पुरुष पुलिसकर्मी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...