spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

खूंटी में ट्रिपल मर्डर, ग्राम प्रधान तक को नहीं बख्शा… देखें क्यों

Date:

spot_img
spot_img

Khunti : ग्राम प्रधान मुड़ा मुंडा, उनके बेटे सिंगा मुंडा और बहू सिदिमा देवी की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दिए जाने की फैली खबर के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गयी। इल्जाम है कि गांव में यह फरमान जारी हुआ था कि इस ट्रिपल मर्डर के बारे में गांव के बाहर खासकर पुलिस को कोई कुछ नहीं बताये। मारे गए ग्राम प्रधान के एक रिश्तेदार बनापीढ़ी देवी ने अड़की के समाजसेवी मंगल मुंडा को इसकी जानकारी दी। यह खबर अड़की पुलिस तक पहुंच गयी। रात और घोर नक्सल इलाका होने के कारण पुलिस ने दिन में जाना बेहतर समझा। पुलिस के मन में एक ख्याल यह भी आया कि कहीं यह पुलिस को गांव बुलाने की साजिश तो नहीं। खूंटी पुलिस कप्तान अमन कुमार को जब इस बारे में पता चला तो पुलिस की एक बड़ी फौज गांव की ओर रुख कर गई। ट्रिपल मर्डर की यह सनसनीखेज वारदात खूंटी के अड़की थाना क्षेत्र के कोदेलेबे गांव में हुई।

आशंका है कि इस संगीन वारदात को बीते बुधवार को अंजाम दिया गया। घंटों तीनों डेड बॉडी घर में ही पड़ी रहीं। खबर है कि इन तीनों को तेज धारदार हथियार से काट डाला गया। सूत्रों के अनुसार ट्रिपल मर्डर की इस वारदात को छिपाने के लिए गांव में ग्राम सभा बुलायी गयी। ग्राम सभा से जुड़े लोगों ने मारे गए ग्राम प्रधान के रिश्तेदारों और गांव वालों को डराया-धमकाया कि यह बात बाहर नहीं जानी चाहिए। जिसके कारण घटना के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गयी। पुलिस बेखबर रही। घटना के दूसरे दिन मारे गए ग्राम प्रधान के रिश्तेदार बनापीढ़ी देवी ने समाजसेवी मंगल मुंडा को फोन कर सबकुछ बता दिया। ग्राम प्रधान, उसके बेटे और बहु की हत्या किसने और क्यों की इसका अबतक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस अपने स्तर से पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है। खबर लिखे जाने तक किसी के पकड़े जाने की खबर नहीं थी।

इसे भी पढ़ें : कपड़े खरीद रहे शख्स को दिन दहाड़े गोलियों से भूना… देखें

इसे भी पढ़ें : झारखंड में पुरानी पेंशन योजना बहाल, जानिये हेमंत कैबिनेट के अन्य अहम फैसले

इसे भी पढ़ें : झारखंड के खूंखार विरप्पन के पास अमेरिकी सेना का हाइटेक हथियार… देखें

इसे भी पढ़ें : रेंटर ने मारी मकान मालिक को गोली… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : लॉ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की छात्राएं अचानक चीखने चिल्लाने लगी… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : दम तोड़ने से पहले यह बोल गई अंकिता, टूट कर रोया हर कोई… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...

ग्रामीणों ने CM योगी को खू’न से लिखा पत्र, क्या है फरियाद… जानें

UP : आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के खंदौली...

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...

ग्रामीणों ने CM योगी को खू’न से लिखा पत्र, क्या है फरियाद… जानें

UP : आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के खंदौली...

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...