spot_img
spot_img
spot_img

हिंदी सिर्फ हमारी भाषा ही नहीं, हमारी पहचान भी है : के. चंद्रशेखर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना की ओर से किया जा रहा हिंदी पखवाड़ा का आयोजन

Hazaribagh(Sunil Sahu) : भारत सरकार की राजभाषा नीति के अनुसरण में राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए वर्ष भर कई समारोहों का आयोजन किया जाता है। प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को ‘हिन्दी दिवस’ मनाया जाता है। इसी कड़ी में 14 से 29 सितंबर तक एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना की ओर से हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ बादम परियोजना के महाप्रबंधक के. चंद्रशेखर एवं माइनिंग विभाग के महाप्रबंधक एसके गुप्ता ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को हिंदी के प्रयोग की प्रतिज्ञा के साथ हुआ। के. चंद्रशेखर ने कहा कि “हिंदी हमारी राजभाषा है तथा कार्यालय के सभी काम हिंदी में करना हमारा संवैधानिक दायित्व है। आप सभी से अनुरोध है कि आप अपना अधिक से अधिक काम हिंदी में करने का प्रयास करें। कार्यालय के कार्यों में सरल व सहज हिंदी शब्दों का प्रयोग करें, ताकि अधिक से अधिक कार्य हिंदी में करते हए भारत सरकार द्वारा दिए गए राजभाषा कार्यान्वयन संबंधी लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके। याद रखें, हिंदी सिर्फ हमारी भाषा ही नहीं,हमारी पहचान भी है।

होंगी कई प्रकार की प्रतियोगिताएं

हिंदी पखवाड़े के दौरान कई प्रतियोगिताओं, जैसे- रचनात्मक लेखन, कविता लेखन, कहानी पाठ एवं लेखन तथा सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन होगा। मौके पर बादम परियोजना के महाप्रबंधक के. चंद्रशेखर, माइनिंग विभाग के महाप्रबंधक एस.के.गुप्ता के अलावा आईटी विभाग के अपर महाप्रबंधक आनंद जी अग्रवाल, मानव संसाधन विभाग के अपर महाप्रबंधक अमित कुमार अस्थाना एवं सभी अधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत के घर पहुंच गया शिक्षकों का हुजूम… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : “कबूतरबाजी” में दलेर मेहंदी को हाई कोर्ट से बड़ी राहत…

इसे भी पढ़ें : हेमंत कैबिनेट का बड़ा फैसला : झारखंड में 1932 खतियान, OBC को 27% रिजर्वेशन

इसे भी पढ़ें : अपराधियों के उठते फन को कुचल देने का फरमान

इसे भी पढ़ें : युजवेंद्र चहल की वाइफ की इंडस्ट्री में एंट्री, सामने आया फर्स्ट लुक

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मुखिया पर चली गो’ली, पोड़ैयाहाट में बवाल, बाजार बंद…

Godda : गोड्डा के पोड़ैयाहाट में अज्ञात बदमाशों ने...

RSS कार्यालय के हमलावरों ने वीडियो बनाकर भेजा था विदेश!

Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा में जश्न, डॉ. प्रदीप वर्मा बोले…

Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव में NDA समर्थित निर्दलीय...

पूर्व जैक पार्षदों ने वित्त मंत्री के दरवाजे पर दी दस्तक… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड राज्य गठन के संघर्ष और राजनीतिक इतिहास...

झारखंड में कांग्रेस की सीट ले उड़े परिमल नथवानी…

Ranchi : झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के...