Kohramlive : मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कबूतरबाजी मामले में सजा काट रहे दलेर मेहंदी को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। हाईकोर्ट ने 19 साल पुराने कबूतरबाजी के मामले में उनकी सजा को सस्पेंड कर दिया है।
यहां याद दिला दें कि दलेर मेहंदी को हाईकोर्ट ने कबूतर बाजी मामले में दो साल की सजा सुनाई थी। सिंगर दलेर मेहंदी मानव तस्करी के आरोप में जेल गए थे। पिछली बार उन्होंने इसके लिए कोर्ट में अपील की थी लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका रद्द कर दी थी।
पुलिस ने बख्शीश सिंह नाम के युवक की शिकायत पर 2003 में दलेर मेहंदी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। ट्रायल कोर्ट ने दलेर मेहंदी को 2 वर्ष की सजा सुनाई थी। इस मामले में दलेर मेहंदी के भाई शमशेर सिंह को भी आरोपी ठहराया गया था। लेकिन 2017 में उनकी मौत हो गई। दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर सिंह पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने अपनी मंडली के सदस्यों के रूप में लोगों को अवैध रूप से विदेश भेजने के लिए मोटी रकम चार्ज की थी। बक्शीश सिंह ने अपनी शिकायत में कहा था कि उनसे 15 लाख रुपये मांगे गये थे लेकिन डील 12 लाख रुपये में फिक्स हुई थी उन्होंने पैसा दिया भी था। लेकिन 5 लाख रुपये और मांगे गए। इतने पैसे नहीं होने पर सिर्फ 1 लाख और दिया गया। फिर भी दिलेर मेहंदी उन्हें कनाडा नहीं भेज पाए। साथ ही एक भी पैसा वापिस नहीं किया।
2018 में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत ने दोनों भाइयों को दोषी पाते हुए दो साल जेल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद उन्हें जमानत दे दी गई थी।
इसे भी पढ़ें : मासूम बच्ची की मौत के बाद बवाल, गलत इलाज का लगा इल्जाम…
इसे भी पढ़ें : हेमंत कैबिनेट का बड़ा फैसला : झारखंड में 1932 खतियान, OBC को 27% रिजर्वेशन
इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर बिट्टू सिंह के कहने पर बोकारो में फेंका गया था बम… देखें
इसे भी पढ़ें : “दू रुपैया कमाते थे… सब उजाड़ दिया… अब का में खट के खाएं”… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : तलाक, तलाक, तलाक… सुनें आदिफा की दर्द भरी दास्तां
इसे भी पढ़ें : हे भगवान, रात में सांप-बिच्छु ना डंसे, किसी के पेट में दर्द ना उठे, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पीने का पानी हुआ जहरीला, टोला का गुस्सा सड़क पर








