Kohramlive: म्यूजिक इंडस्ट्री की रीमेक क्वीन के नाम से जानी जाने वालीं नेहा इन दिनों एक स्पेशल सॉन्ग पर काम कर रही हैं। इस गाने में उनके साथ क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा नजर आने वाली है। गाने का ऐलान करते हुए नेहा कक्कड़ ने लिखा, ‘एक रानी वाली सारी एनर्जी लेकर आ रहे हैं, क्योंकि सिर्फ लड़के ही क्यों मस्ती करे? ओ सजना गाना 19 सितम्बर को रिलीज हो गया है। तो जुड़े रहें। ‘ नेहा के पति रोहनप्रीत सिंह ने फोटो पर कमेंट किया, ‘ये गाना। ‘ धनश्री वर्मा ने कमेंट किया, ‘मैं बहुत उत्साहित हूं। आप कितनी प्यारी लग रही हैं। ‘
View this post on Instagram
म्यूजिक इंडस्ट्री की रीमेक क्वीन के वीडियो में दिखेंगी धनश्री
नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर धनश्री संग फोटो शेयर कर इस गाने का ऐलान किया है। पोस्टर में नेहा ने ग्रीन ड्रेस पहनी है। वहीं धनश्री पिंक को-ऑर्ड सेट पहने हुए स्माइल कर रही हैं। दोनों को देखकर लग रहा है कि वह किसी बच्चे के रूम में बैठी हैं। छोटी-छोटी चेयर्स पर नेहा और धनश्री बैठी हैं और उनके आसपास खिलौने गिफ्ट्स रखे हुए हैं। दोनों के पैरों में पायल भी हैं, जिसे वह फ्लॉन्ट कर रही हैं।
यूजर्स भी इस फोटो को देखकर उत्साहित हो गए हैं। इस गाने में धनश्री वर्मा के साथ बिग बॉस फेम एक्टर प्रियंक शर्मा भी होंगे। गाने को प्रोड्यूस टी-सीरीज ने किया है और नेहा कक्कड़ इसकी सिंगर हैं। गाने को म्यूजिक कंपोजर जोड़ी जतिन और ललित पंडित और तनिष्क बागची ने दी है। जानी और जतिन-ललित ने इसके लिरिक्स को लिखा है। म्यूजिक वीडियो के डायरेक्टर विजय सिंह हैं।
चहल-धनश्री होने वाले थे अलग
कुछ समय पहले धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के अलग होने की खबरें आ रही थीं। इन खबरों को चहल ने पत्नी संग रोमांटिक वीडियो शेयर कर खारिज कर दिया था। वीडियो को शेयर कर चहल ने धनश्री को अपनी ताकत बताया था। वहीं धनश्री वर्मा ने चहल से अलग होने वाली सभी अफवाहों को आधारहीन बताया था। दोनों की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी। नेहा कक्कड़ की बात करें तो वह आजकल इंडिया आइडल 13 को जज कर रही हैं। शो में बीते दिनों एक कंटेस्टेंट आया था, जो नेहा कक्कड़ का दोस्त था। नेहा दोस्त को देख शॉक्ड रह गई थीं। उन्होंने शख्स को जज करने से मना कर दिया था। दोस्त के मनाने पर उन्होंने उसे जज किया था और खूब तारीफ भी की थी।
इसे भी पढ़ें : हेमंत कैबिनेट का बड़ा फैसला : झारखंड में 1932 खतियान, OBC को 27% रिजर्वेशन
इसे भी पढ़ें : अपराधियों के उठते फन को कुचल देने का फरमान
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…
इसे भी पढ़ें : जज ने दे दी जान, हड़कंप…
इसे भी पढ़ें : नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला पत्नीहं’ता…
इसे भी पढ़ें : री-पोल में भी बम्पर वोटिंग, कालीघाट थानेदार सस्पेंड…
इसे भी पढ़ें : Bihar : नई नवेली दुल्हन का उजड़ गया सुहाग, उठाया खौफनाक कदम…






