spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सीएम हेमंत के घर पहुंच गया शिक्षकों का हुजूम… देखें क्यों

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक-2019 बैच (अनुसूचित क्षेत्र) के शिक्षकों ने आज CM Hemant Soren से मुलाकात की। शिक्षकों ने सीएम से मिलकर उनका आभार जताया। मुख्यमंत्री को फूलमाला पहनाकर और मुंह मीठा करवा कर खूशी का इजहार किया। मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने शिक्षकों से कहा कि राज्य का मुखिया होने के नाते हम एक ओर राज्य को बेहतर दिशा देने का काम कर रहे हैं, वहीं व्यवस्था में वर्षों से चली आ रही खामियों को दूर करने का प्रयास भी लगातार जारी है। पूर्व सरकारों की गलत नीतियों का खामियाजा राज्यवासियों को भुगतना पड़ा है। उन्हें इस वजह से लंबा संघर्ष करना पड़ा, लेकिन हमारी सरकार अब सिस्टम को सुव्यवस्थित कर रही है, ताकि आपकी समस्याओं का समाधान निकल सके।

शिक्षकों

आपकी परेशानी देखकर मैं भी परेशान रहा

CM Hemant ने नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षकों से कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी आप परेशान रहे। यह मामला सर्वोच्च न्यायलय तक चला गया। आप लगातार संघर्ष करते रहे। आपकी परेशानियों को देखकर मैं भी लगातार परेशान रहा। ऐसे में आपकी समस्या का समाधान कैसे निकले, इसके लिए मैं हमेशा प्रयत्नशील रहा। अब जब आप सरकार के अंग के रुप में योगदान देंगे तो आपको जितनी खुशी हो रही है, उतना ही खुश मैं भी हूं। नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं हो, इसे हमारी सरकार हर हाल में सुनिश्चित करेगी।

शिक्षकों

सरकार के अंग के रुप में काम करने वालों को मिलेगा हक-अधिकार

CM Hemant ने कहा कि सरकार के अंग के रुप में काम करने वालों को उनका उचित हक और अधिकार मिले, यह सरकार की विशेष प्राथमिकताओं में शामिल है। जो भी सरकार की व्यवस्था से जुड़कर काम कर रहे है, उनकी मांगों और समस्याओं का समाधान किया जा रहा है, क्योंकि आपके सहयोग से ही राज्य में विकास की गति को तेज किया जा सकता है। अभी भी कई चुनौतियां है, जिसे दूर करने की दिशा में सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

शिक्षकों

कोर्ट-कचहरी में अब सरकार के पक्ष में आ रहे हैं फैसले

CM ने कहा कि झारखंड अलग राज्य बनने के बाद से ही सरकार द्वारा बनाई गई कई नीतियों का मामला कोर्ट-कचहरी तक पहुंचता रहा। अदालतों में सरकार को इन नीतियों की खामियों का खामियाजा भुगतना पड़ा, इन मामलों में अदालतों के फैसले सरकार के पक्ष में नहीं आए। लेकिन, हमारी सरकार आने के बाद अब हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर मुकदमों में सरकार के पक्ष में फैसले आ रहे है। इसी का नतीजा है कि हमारी नीतियों का राज्यवासियों को सीधा फायदा मिल रहा है।

मौके पर मंत्री आलमगीर आलम, जोबा मांझी, सत्यानंद भोक्ता तथा विधायक उमाशंकर अकेला, वैद्यनाथ राम एवं रामचंद्र सिंह मौजूद थे।

शिक्षकों teachers teacher

इसे भी पढ़ें : हेमंत कैबिनेट का बड़ा फैसला : झारखंड में 1932 खतियान, OBC को 27% रिजर्वेशन

इसे भी पढ़ें : अपराधियों के उठते फन को कुचल देने का फरमान

इसे भी पढ़ें :

हॉल बुक हुआ तो ‘धमकी’ का दावा, अब फिर गूंजेगा ‘जंतर-मंतर’…

Delhi : दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

राहुल गांधी बोले, पूरा मीडिया शासन के आगे चूहे की तरह खड़ा रहता…

Kohramlive : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह...

जले नोटों पर जस्टिस वर्मा घिरे, तीनों आरोप साबित

Kohramlive : जले हुये नोटों के मामले में पूर्व...

बड़ा ऐलान, बिहार में अब रात 11 बजे तक पढ़ायेंगे सरकारी टीचर…

Bihar : बिहार के सरकारी स्कूलों के छात्रों के...

40 साल बाद टाटा में बड़ा बदलाव! अब कौन संभालेगा कमान?

Kohramlive : टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हॉल बुक हुआ तो ‘धमकी’ का दावा, अब फिर गूंजेगा ‘जंतर-मंतर’…

Delhi : दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

राहुल गांधी बोले, पूरा मीडिया शासन के आगे चूहे की तरह खड़ा रहता…

Kohramlive : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह...

जले नोटों पर जस्टिस वर्मा घिरे, तीनों आरोप साबित

Kohramlive : जले हुये नोटों के मामले में पूर्व...

बड़ा ऐलान, बिहार में अब रात 11 बजे तक पढ़ायेंगे सरकारी टीचर…

Bihar : बिहार के सरकारी स्कूलों के छात्रों के...

40 साल बाद टाटा में बड़ा बदलाव! अब कौन संभालेगा कमान?

Kohramlive : टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने...