spot_img
spot_img

हे भगवान! इन मासूमों का क्या कसूर, आंख तक निकाल डाला… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Pakur (Jay): हे भगवान! दो मासूम भाई-बहनों की निर्मम हत्‍या से पूरा गांव दहल गया। दोनों की लाश गांव से कुछ दूर एक खलिहान में मिली। 10 साल की मर्शिला मरांडी और 8 साल के उसके भाई बाबूलाल मरांडी की बेरहमी से हत्‍या के बाद एक-एक आंख निकाल ली गई। सुबह खेत में गये कुछ ग्रामीणों की नजर दोनों की लाश पर पड़ी। सूचना जंगल की आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। बच्‍चों के घर में कोहराम मच गया। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। जिसने भी देखा सबके मुख से एक ही बात निकली… हैवानियत की हद पार कर दी दरिंदो ने। दोनों बच्‍चे मांझी टोला गांव में रहनेवाले प्रेम मरांडी के बेटा-बेटी हैं। यह गांव पाकुड़ के अमडापाड़ा थाना क्षेत्र के अंबाडीहा में है। सूचना पुलिस तक पहुंची। अमड़ापाड़ा थानेदार मनोज कुमार दलबल के साथ घटनास्छल पर पहुंचे। पुलिस कप्‍तान एचपी जनार्दनन समेत पुलिस के कई आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जांच के लिए डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। पुलिस को दिये अपने बयान में बच्‍चों के परिजनों ने चाचा नीरू मरांडी पर संदेह जताया है। बताया कि बीते शाम लगभग 6 बजे दोनों बच्चे को उसके चाचा अपने घर ले गये थे। रात को दोनों बच्चे घर नहीं लौटे। सुबह दोनों की डेड बॉडी मिली। परिजनों के बयान पर पुलिस आरोपी के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं आरोपी चाचा फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस हर संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस कप्‍तान ने बताया कि बच्‍चे का पोस्‍टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया जायेगा। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जायेगी। आरोपी की गिरफ्तारी और पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्‍याकांड का खुलासा हो पायेगा। इस जघन्य हत्याकांड से ग्रामीणों का गुस्सा उबाल पर है। वहीं लोगों में दहशत भी है। सुनें क्‍या बोले पुलिस कप्‍तान एचपी जनार्दनन

इसे भी पढ़ें : पूर्व सीएम के आवास के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, टपका शूटर, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :एक चुटकी सिंदूर लगाकर मौनी रॉय ने कही ये खास बात….

इसे भी पढ़ें :दोहरे हत्याकांड से दहला गिरिडीह, चाची-भतीजी को ऐसे मारा कि…

इसे भी पढ़ें :अलर्ट नहीं रहती रेलवे तो मच जाता कोहराम, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें :अगर आपके पास है 2 रुपये का ये सिक्का तो घर बैठे मिलेंगे 5 लाख, जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : विरोध के बाद रेलवे ने NTPC और Group D भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक

इसे भी पढ़ें : Hardik Pandya ने नानी के साथ किया Srivalli गाने का हुक स्टेप(Video)

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

मुहर्रम पर 13 फीट से ऊंचे झंडों पर रोक, DJ पूरी तरह बैन…

Garhwa : मुहर्रम को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी...

हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे का इल्जाम, गुस्साये लोगों ने ऑफिस घेरा…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के सिंघरावां गांव...

मुहर्रम को लेकर रांची में हाई अलर्ट, DC-SSP ने बुलाई बैठक…

Ranchi : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण...