spot_img
spot_img
spot_img

विरोध के बाद रेलवे ने NTPC और Group D भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : कई दिनों से चल रहे अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने NTPC और Group D (श्रेणी-1) की परीक्षाओं को रोक दिया है। रेलवे ने प्रदर्शनकारी परीक्षार्थियों की शिकायतों की जांच के लिए एक कमेटी बनाई है। कमेटी  छात्रों की शिकायतों और आपत्तियों को सुनेगी और अपनी रिपोर्ट रेल मंत्रालय को देगी।

बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) परीक्षा के रिजल्ट के खिलाफ अभ्यर्थी पिछले तीन दिन से विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। ये विरोध तब और बढ़ गया जब रेलवे ने सोमवार को ग्रुप डी भर्ती में सीबीटी दो चरणों में लेने की घोषणा की। एनटीपीसी सीबीटी-2 की परीक्षा 15 फरवरी और ग्रुप डी सीबीटी-1 की परीक्षा 23 फरवरी से शुरू होने वाली थी। फिलहाल अभी परीक्षा नहीं होगी। प्रवक्ता के मुताबिक, दोनों पक्षों की शिकायतें और चिंताएं सुनने के बाद समिति रेल मंत्रालय को एक रिपोर्ट सौंपेगी।

कल दी गई थी चेतावनी

मंगलवार को रेलवे ने एक नोटिस जारी कर परीक्षार्थियों को चेतावनी दी थी कि प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों की रेलवे में भर्ती पर हमेशा के लिए पाबंदी लगा दी जाएगी। यह चेतावनी बिहार में कई जगहों पर प्रदर्शनकारी परीक्षार्थियों के रेलवे पटरियों पर धरने पर बैठने के मद्देनजर आई थी। इससे पहले बिहार और यूपी में दोनों भर्ती परीक्षाओं के अभ्यर्थियों ने जमकर बवाल किया। स्टेशनों पर हंगामा और तोड़फोड़ की। सड़कें जाम की। ट्रेन में भी आग लगा दी गई। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी अभ्यर्थियों ने एनटीपीसी रिजल्ट और ग्रुप डी भर्ती में सीबीटी-2 लेने के फैसले के खिलाफ आंदोलन चला रखा है।

 देशव्यापी होगा रेल रोको आंदोलन

गुस्साए अभ्यर्थियों ने 26 जनवरी को एक विशाल आंदोलन करने का ऐलान किया था। रेल रोको आंदोलन को देशव्यापी बनाने के लिए मैसेज को ज्यादा से ज्यादा अभ्यर्थियों के पास भेजा जा रहा था। अभ्यर्थियों ने इस आंदोलन के माध्यम से एनटीपीसी रिजल्ट में संशोधन, आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा से सीबीटी-2 हटाने की मांग और रेलवे भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी करने सहित अन्य मुद्दों पर रेल चक्का जाम करने का फैसला किया था।

इस वजह से है एनटीपीसी रिजल्ट के खिलाफ आक्रोश

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के रिजल्ट निकालने के तरीके को लेकर भी अभ्यर्थियों में काफी आक्रोश है। इनकी मांग है कि 7 लाख रोल नंबर की बजाय 7 लाख अभ्यर्थियों को पास किया जाए। यानी 20 गुना यूनिक रोल नंबर के साथ रिजल्ट जारी किया जाए। रिजल्ट में संशोधन की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सोमवार को पटना में राजेंद्र नगर टर्मिनल पर जमकर बवाल भी काटा। अभ्यर्थियों ने नई दिल्ली-हावड़ा रेल खंड पर करीब आठ घंटे तक ट्रेनों का परिचालन रोके रखा। हालांकि युवाओं के ऐतराज पर रेलवे सफाई दे चुका है। रेलवे भर्ती बोर्ड का कहना है कि कानूनी तौर पर एक अभ्यर्थी को एक से ज्यादा पदों के लिए आवेदन करने से रोका नहीं जा सकता।

14 जनवरी को रेलवे भर्ती बोर्ड ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के 35000 पदों पर भर्ती के लिए हुई परीक्षा (सीबीटी-1) का रिजल्ट जारी किया था। इसमें 7,05,446 अभ्यर्थियों को सीबीटी-2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि पहले एक पद के लिए 10 प्रत्याशी, अब 10 पद के लिए एक प्रत्याशी है। कुछ उम्मीदवारों को एक से अधिक लेवल पर सफल क्यों घोषित किया गया।

क्यों है ग्रुप डी भर्ती को लेकर गुस्सा

 रेलवे भर्ती बोर्ड ने सोमवार को नोटिस जारी कर ऐलान किया कि ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में सीबीटी-2 की भी परीक्षा होगी। सीबीटी-1 में पास होने वाले अभ्यर्थियों को सीबीटी-2 देना होगा। सीबीटी-2 के बाद पीईटी व मेडिकल होगा। अभी तक अभ्यर्थी यह समझ रहे थे कि सीबीटी-1 में पास होने के बाद उन्हें पीईटी देना होगा। रेलवे ने 2019 में जारी ग्रुप डी भर्ती (लेवल-1) के नोटिफिकेशन में यह साफ लिखा था कि सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) सिंगल स्टेज में करवाना है या फिर मल्टी स्टेज में, यह तय करने का अधिकार रेलवे प्रशासन के पास रहेगा। अब रेलवे ने नोटिस जारी कर यह स्पष्ट कर दिया है कि ज्यादा आवेदनों के चलते सीबीटी दो चरणों में कराए जाएंगे। इस परीक्षा के लिए लगभग एक करोड़ 17 लाख छात्रों ने आवेदन किया है। इसके माध्यम से एक लाख 3 हजार पदों को भरना है। इसकी परीक्षा 23 फरवरी से शुरू होनी है। सोशल मीडिया पर ग्रुप डी अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती निकलने के तीन साल बाद परीक्षा आयोजित की जा रही है। अगर अब सीबीटी-2 भी होगा तो नियुक्ति मिलने में बहुत ज्यादा समय लग जाएगा। अब सीबीटी-2 कराया जाना गलत है।

रेलवे की सफाई

  1. कुल वैकेंसी 35,281 हैं। इनमें ग्रेजुएट उम्मीदवार सभी वैकेंसी के लिए योग्य हैं, जबकि 12वीं पास 10,603 वैकेंसी के लिए योग्य हैं।
  2.  ग्रेजुएट अभ्यर्थियों ने उन 10+2 वाली कैटेगरी को भी चुना है।
  3. कानून तौर हम किसी भी उम्मीदवार को एक से अधिक पद की कैटेगरी का चयन करने से नहीं रोक सकते हैं।
  4. परीक्षा के नियम और नोटिफिकेशन के मुताबिक हमने हर लेवल में वैकेंसी का 20 गुना चुना है।

 

 

इसे भी पढ़ें : उग्र छात्रों ने चलती ट्रेन पर किया पथराव, पैसेंजर ट्रेन को फूंका

इसे भी पढ़ें : Republic Day 2022 : राजपथ पर झाकियों ने मोहा मन

इसे भी पढ़ें : वर्षों के बिगड़े सिस्टम की थकन निगलते जा रहे CM हेमंत सोरेन, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : ADG अभियान संजय लाठकर को मिलेगा राष्‍ट्रपति पुलिस पदक

इसे भी पढ़ें : बोकारो CS का डिमोशन, बनाये गये ACMO, 28 डॉक्‍टर इधर से उधर

इसे भी पढ़ें : BJP में शामिल होते ही RPN SINGH ने गाया… ‘यूपी में का बा’, आप भी सुनिये…

इसे भी पढ़ें : अलर्ट नहीं होते सुरक्षाबल, तो मच जाता कोहराम

इसे भी पढ़ें : मेनोपॉज के बाद महिलाओं के शरीर में होने लगते है कई बदलाव, जानें…

इसे भी पढ़ें : पलक झपकते ही IPS सुरेंद्र कुमार झा ने पलट दिया था पासा, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :  RAPISTS को मिली आखिरी हिचकी तक जेल की कोठरी, देखें वीडियो…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...