UP (Sonbhadra) : एक PRD जवान को अपनी गर्लफ्रेंड से बात करना भारी पड़ गया। हुआ यूं कि पहले से दो बीवियां रखने वाला जवानचोरी छिपे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो चैटिंग कर रहा था। इसकी भनक जब उसकी दोनों बीवियों को लगी तो दोनों गुस्से से आग बबूला हो उठी। एक बीवी ने आव देखा न ताव और जलती लकड़ी से अपने पति का मुंह जला दिया। यह घटना यूपी के सोनभद्र जिले के भवनी थाना क्षेत्र की है।
मामला दुद्धी के विधायक के पास पहुंच गया। छानबीन कराई गई तो पता चला कि कथित पीआरडी जवान की दो बीवियां है और वह शक्तिनगर में कार्यरत है। जब वह घर आया तो एमपी के बैढ़न में रहने वाली प्रेमिका से बात कर रहा था। वीडियो कॉल पर उसका हाल चाल पूछ रहा था। बात करते समय दोनों बीवियां पास ही बैठी थी। पति ने जब वीडियो काल से ही प्रेमिका को घुमाने की बात कही तो पहली पत्नी को इतना गुस्सा आया कि उसने चूल्हा से जलती लकड़ी उठायी और पति के मुंह पर जोर से मार दी। पति का मुंह और मुच्छ झुलस गया। इसके बाद उसने दोनों बीवियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। मामला थाने पहुंच गया। जांच के बाद पुलिस की पहल पर पति ने बीवियों से माफी मांगी और समझौता हो गया। फिलहाल एक निजी अस्पताल में पति का इलाज चल रहा है।
इसे भी पढ़ें : नाच रहे सनी के साथ हो गया बड़का कांड, देखें…
इसे भी पढ़ें :BOI में निकली बंपर वैकेंसी, 10 मई तक करें अप्लाई
इसे भी पढ़ें : ब्रिटेन के PM Boris Johnson मोदी से बोले- Narendra, My Khaas Dost!
इसे भी पढ़ें : कस्टमर बनकर पहुंचे बदमाशों ने ज्वेलर को गोलियों से भुना…
इसे भी पढ़ें :ग्रीन व्यू होटल को एडीए ने किया सील, जानिए क्या है पूरा मामला
इसे भी पढ़ें :नोटों के बिस्तर में सोता है ये साधारण सा दिखने वाला आदमी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बच्चों की सुरक्षा को लेकर रांची डीसी सख्त, DTO को दिये ये निर्देश…
इसे भी पढ़ें : BREAKING : रांची के 24 स्कूलों को DTO का नोटिस
इसे भी पढ़ें : जेठानी और भैंसुर को कुल्हाड़ी से काट डाला, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें : बीच रोड पर लड़की का कोहराम… देखें वीडियो








