spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जेठानी और भैंसुर को कुल्हाड़ी से काट डाला, देखें क्यों…

Date:

spot_img
spot_img

Gumla : बुज़ुर्ग लुदरा चिक बड़ाईक और उसकी पत्नी फूलमैत देवी को कुल्हाड़ी से काट डाला गया। लगभग 65 साल के पति और 60 साल की पत्नी की मौक़े पर ही मौत हो गयी। इल्ज़ाम है कि इस दम्पत्ति को गोतनी सावित्री ने डायन करार देकर मार डाला। जिसमें उसका साथ कुछ लोगों ने भी दिया। बाद में सावित्री ने चैनपुर थाना में जाकर सरेंडर कर दिया। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह काम अकेले सावित्री नहीं कर सकती। यह सनसनीख़ेज़ वारदात गुमला के बुकमा भगत टोला में हुई।

बुज़ुर्ग दंपती के मारे जाने के बाद जो बातें उभरकर सामने आयी है, उसके अनुसार पिछले कुछ महीनों से दंपती को डायन करार देकर खूब सताया जा रहा था। यह काम किसी गैर का नहीं उसकी सगी गोतनी का था। उसे लगता था कि यह दोनों डायन है। इसे लेकर ही कुछ लोग परेशान हैं। इस बीच घर की एक बेटी बीमार हो गयी। तब सावित्री को यह लगने लगा कि उसके जेठ (भैसुर) और जेठानी (गोतनी) ने ही कुछ “कर” दिया है। जिसके कारण बेटी बीमार है। दोनों को जादू-टोना आता है, जिसके कारण यह सब कुछ हो रहा है। इस मसले पर गांव में बैठक भी हुई थी। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। अंधविश्वास के मकड़जाल में जकड़ी सावित्री ने यह भयानक कांड कर डाला, जिसमें उसका साथ रविंद्र ने दिया। यह वारदात शुक्रवार की देर रात हुई। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच पड़ताल कर रही है कि किसके कहने पर दंपत्ति को डायन करार दिया गया था।

इसे भी पढ़ें :

अभिषेक बनर्जी को 3 हफ्ते विदेश जाने की मिली इजाजत…

Kohramlive : आंखों के इलाज को लेकर कानूनी पेंच...

आजम खान का नाम उछला, अब SIT खंगालेगी 20 साल पुरानी फाइलें…

UP : प्रयागराज के दरियाबाद इलाके में पार्क की...

भरत तिवारी ए’नका’उंटर केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन, गिरफ्तारी का आदेश…

Bihar : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में आरा CJM...

DC की फोटो लगाकर साइबर ठगों ने बनाया फर्जी WhatsApp…

Garhwa : अगर आपके WhatsApp पर गढ़वा के DC...

जिसे दुनिया देखने का हक था, उसे जुमार नदी में बहा दिया…

Ranchi : जिस मासूम ने अभी दुनिया की रोशनी...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: