Ranchi : झारखंड के युवा CM हेमंत सोरेन आज 48 साल के हो गये। अपने सोशल मीडिया पेज पर हेमंत सोरेन ने अपने पिता शिबू सोरेन और मां रूपी सोरेन के साथ तस्वीर साझा की है। उन्होंने लिखा, आज जन्मदिन के अवसर पर आदरणीय माँ-बाबा से आशीर्वाद लिया। जन्मदिन के अवसर पर देश और राज्य के कोने-कोने से कई लोगों के शुभकामना संदेश आ रहे हैं। आप सभी के इस अपार स्नेह, प्यार और आशीर्वाद से अभिभूत हूँ। आप सभी का यह साथ मुझे दिन-रात झारखण्ड वासियों के हक-अधिकार के लिए काम करने की शक्ति देता है। आप सभी को अनेक-अनेक धन्यवाद, आभार और जोहार। इस संदेश के साथ CM ने एक और तस्वीर साझा की है, जिसमें CM अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं PM नरेंद्र मोदी, झारखंड के गर्वनर सीपी राधाकृष्णन सहित कई दिग्गज मंत्री और नेताओं ने उन्हें जन्म दिन पर बधाई दी है।
हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त, 1975 को रामगढ़ जिला के नेमरा में हुआ था। हेमंत सोरेन दिशोम गुरु शिबू सोरेन के बेटे हैं। आदिवासी महोत्सव आज शाम पांच बजे से CM हेमंत सोरेन शामिल होंगे। उनका जन्मदिन बेहद खास होगा, क्योंकि घर पर पारिवारिक के साथ और सार्वजनिक कार्यक्रम में भी शिरकत कर रहे हैं। हेमंत सोरेन गाड़ियों के शौकीन है, उन्हें कई मौकों पर खुद गाड़ी चलाते हुये देखा गया हैं। उन्हें गाड़ी में गाने सुनने का भी शौक है।
राजनीतिक सफर
हेमंत सोरेन दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। जुलाई 2013 से दिसंबर 2014 तक राज्य के CM थे। वहीं दूसरी बार 29 दिसंबर, 2019 को पांचवें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। युवा CM हेमंत सोरेन ने अपनी शुरुआती पढ़ाई बोकारो सेक्टर-4 स्थित सेंट्रल स्कूल से की। 1989 में हेमंत सोरेन ने पटना के एमजी हाइ स्कूल में 10वीं कक्षा में दाखिला लिया। 1990 में उन्होंने बोर्ड की परीक्षा पास की। पटना विश्वविद्यालय से ISC 1994 में किया। इसके बाद हेमंत ने BIT मेसरा में इंजीनियरिंग में दाखिला लिया।
साल 2003 में हेमंत सोरेन राजनीति में आये। झारखंड छात्र मोर्चा की जिम्मेदारी उन्होंने संभाली। साल 2005 में दुमका विधानसभा सीट से चुनाव लड़े। स्टीफन मरांडी से हार गये। 23 दिसंबर 2009 को दुमका से विधायक चुने गये। हेमंत सोरेन के बडे़ भाई दुर्गा सोरेन की अचानक मृत्यु हो गई। पिता शिबू सोरेन का सेहत ठीक नहीं था। हेमंत सोरेन साल 2009 में ही संसद के उच्च सदन राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए, लेकिन जनवरी 2010 में उन्होंने सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया और राज्य की अर्जुन मुंडा के नेतृत्व वाली BJP सरकार में डिप्टी सीएम हो गये। साल 2013 में पहली बार झारखंड के CM बने।
इसे भी पढ़ें : Air India ने पेश किया नया ब्रांड लोगो और डिजाइन, देखें…
इसे भी पढ़ें :कई थाना प्रभारियों का तबादला, SSP ने जारी किया आदेश
इसे भी पढ़ें :हीरो होंडा शोरूम में भयानक आग, जिंदा ज*ला गार्ड…
इसे भी पढ़ें :रूठकर मायके चली गई बीवी, हो गया यह कांड…
इसे भी पढ़ें :पूरे परिवार का खा*त्मा करने वाला कुख्यात पुलिस कस्टडी में… जानें
इसे भी पढ़ें :रांची में इस दुकान में लगी आग, एक की मौ*त…
इसे भी पढ़ें :आपके पास है ATM कार्ड तो जरूर पढ़ें यह खबर…
इसे भी पढ़ें :लल्ला म*र गई, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें :झारखंड आदिवासी महोत्सव में लगा फिल्म फेस्टिवल, क्या-क्या दिखाया गया… जानें
इसे भी पढ़ें :फ्लाइट से जाता था दिल्ली, ‘राजधानी’ से लाता था चरस, क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें :विश्व आदिवासी महोत्सव को लेकर ट्रैफिक में बदलाव… जानें रूट
इसे भी पढ़ें :विश्व आदिवासी महोत्सव को लेकर ट्रैफिक में बदलाव… जानें रूट















