Ranchi : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद मंगलवार को सड़कों पर दिखा। रांची समेत कई जिलों में कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। कहीं बाजार बंद कराया गया, कहीं चक्का जाम हुआ तो कहीं टायर जलाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। राजधानी रांची में किशोरगंज, लोवाडीह और पुराने विधानसभा क्षेत्र में प्रदर्शन हुआ। किशोरगंज चौक पर कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दी। लोवाडीह में टायर जलाकर और बांस-बल्लियां लगाकर रास्ता रोका गया। वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। अल्बर्ट एक्का चौक पर भाजपा ने बाइक रैली निकाली। बड़ी संख्या में बाइक सवारों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ।
नामकुम में NH-33 जाम, 28 हिरासत में
नामकुम बाजार चौक पर BJP कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गये। टायर जलाकर रांची-जमशेदपुर NH-33 जाम कर दिया। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने कार्रवाई कर जाम खुलवाया। नामकुम से 17 और लोवाडीह से 11 बंद समर्थकों को हिरासत में लिया गया। कुल 28 कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में हैं।
सुदेश महतो धरने पर
आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो छात्रों के समर्थन में मोरहाबादी की बापू वाटिका पहुंचे। वे महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठ गये। आजसू ने बंद को समर्थन दिया है।
दुमका में जुलूस, सुनील सोरेन का धरना
दुमका में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ा जुलूस निकाला। बस स्टैंड पर कुछ देर आवाजाही बाधित रही। बाद में पूर्व सांसद सुनील सोरेन के नेतृत्व में कार्यकर्ता टीन बाजार चौक पर धरने पर बैठ गये।
पाकुड़ में सड़क पर बैठे कार्यकर्ता
पाकुड़ के बिरसा चौक पर BJP कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दी। बस, निजी और व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही ठप रही। यात्रियों को परेशानी हुई।
गिद्दी और कुजू में चक्का जाम
हजारीबाग के गिद्दी चौक पर प्रदर्शनकारियों ने मुख्य मार्ग रोक दिया। वाहनों की लंबी कतार लगी। रामगढ़ के कुजू में नया मोड़ चौराहा जाम किया गया। यात्री घंटों जाम में फंसे रहे।
गुमला में थमी रफ्तार
गुमला में बंद का व्यापक असर रहा। मुख्य बाजार बंद रहे। सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहन दिखे। ITI बस स्टैंड पर भी यात्रियों की संख्या कम रही। कई बसें लगभग खाली रवाना हुईं।
जमशेदपुर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट प्रभावित
गोलमुरी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोकने की कोशिश की। टेल्को समेत कई इलाकों में दुकानें बंद रहीं। बस और ऑटो की आवाजाही कम रही।
कतरास और बरहरवा में मिला-जुला असर
धनबाद के कतरास में कुछ देर दुकानें बंद रहीं, लेकिन कार्यकर्ताओं के हटते ही कई दुकानें खुल गईं। वाहनों की आवाजाही सामान्य रही। साहिबगंज के बरहरवा में भी कुछ देर दुकानें बंद रहीं, जबकि प्रमुख सड़कों पर यातायात चलता रहा।
चाईबासा में बंद का असर कमजोर
चाईबासा में BJP ने बाइक रैली निकाली। दुकानदारों से बंद की अपील की गई। लेकिन साप्ताहिक बाजार के कारण अधिकांश दुकानें खुली रहीं। नोवामुंडी समेत कई इलाकों में भी बंद का असर नहीं दिखा।
बाबूलाल का सरकार पर हमला
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा छात्रों की मांगों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुये कहा कि इस मुद्दे को विधानसभा के भीतर और बाहर पूरी ताकत से उठाया जायेगा।
रांची, झारखंड: कल रांची में JPSC-JSSC विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ राज्य सरकार के विरोध में ABVP कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। pic.twitter.com/SrjmNH1zsa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 11, 2026
Ramgarh, Jharkhand: The BJP-called Jharkhand bandh against the alleged lathi-charge on protesting students affected Ramgarh. BJP workers blocked roads at several locations, including Subhash Chowk, and staged protests against the state government pic.twitter.com/jfdBiUJt98
— IANS (@ians_india) August 11, 2026
Jharkhand exam row:
Jharkhand BJP Chief Aditya Sahu, party leaders, workers protest in Ranchi, burn tyre on streets amid enforcing bandh over police action against job aspirants. pic.twitter.com/8tA8EVNIxP
— News Arena India (@NewsArenaIndia) August 11, 2026
Ranchi, Jharkhand: BJP workers staged a protest on Ratu Road during the Jharkhand bandh against the lathi-charge on students. The demonstration was led by state BJP president Aditya Sahu pic.twitter.com/dhKrOkB67r
— IANS (@ians_india) August 11, 2026
VIDEO | Jharkhand bandh: BJP workers clash with police after being stopped from burning tyre on street in Ranchi.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/mfH82tNxAM
— Press Trust of India (@PTI_News) August 11, 2026
Giridih, Jharkhand: The BJP-called Jharkhand bandh affected Giridih in protest against the lathi-charge on students in Ranchi. BJP workers closed shops, disrupted bus services and staged a road blockade at Tower Chowk, demanding action against those responsible pic.twitter.com/MFhFaCVaZs
— IANS (@ians_india) August 11, 2026
VIDEO | Ranchi, Jharkhand: BJP calls for a statewide bandh today over the police lathicharge on protesting students amid allegations of irregularities in JPSC and JSSC examinations. Visuals from Kishoreganj Chowk.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/kyHgFexSXD
— Press Trust of India (@PTI_News) August 11, 2026
VIDEO | Ranchi, Jharkhand: BJP workers enforced a state-wide bandh in protest against police action on job aspirants during their march to the state assembly a day ago over alleged irregularities in recruitment examinations. Visuals from Argora Chowk, Ranchi.#JharkhandBandh… pic.twitter.com/AkybSSshSo
— Press Trust of India (@PTI_News) August 11, 2026















