Ranchi : झारखंड के पूर्व CM चंपई सोरेन आज भाजपा में शामिल हो गये। राजधानी रांची के धुर्वा स्थित शहीद मैदान में हुये कार्यक्रम में भाजपा के दिग्गज नेता शिवराज सिंह चौहान और असम के CM हिमंत बिस्व सरमा ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलवाई। इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चंपई सोरेन के आने से भाजपा मजबूत होगी। टाइगर अभी जिंदा है। झारखंड के CM हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुये उन्होंने कहा कि JMM अब पति-पत्नी और दलालों की पार्टी रह गई है। वहीं, चंपई सोरेन ने कहा, ‘मैं दिल का साफ हूं, मैंने कभी नहीं सोचा था मेरी जासूसी होगी। जिसने झारखंड के लिए लड़ाई लड़ी उसके पीछे जासूस लगाया। उस दिन के बाद हमने फैसला लिया कि दल में जायेंगे, जनता की सेवा करेंगे। हमने जो भी फैसला लिया है, झारखंड के हित में लिया है। हम संघर्ष करने वाले व्यक्ति हैं, पीछे नहीं हटेंगे। पार्टी हमें जो भी दायित्व देगी, उसी के हिसाब से हम काम करेंगे। झारखंड में विकास के साथ-साथ आदिवासियों के अस्तित्व को बचाने के लिए हम कदम उठाएंगे।’ चंपई सोरेन ने कहा कि छह महीने से मेरे पीछे जासूस लगाये गये, मेरे पास सबूत है। हेमंत जी, भाजपा की सरकार आने दीजिये, पूरा हिसाब होगा। IG प्रभात कुमार जी दो महीने बाद हिसाब होगा।
इसे भी पढ़ें :वकील की ह’त्या के बाद हथियार छुपाने वाला मिला अपने जीजा के घर
इसे भी पढ़ें :यूपी में सब्सक्राइबर्स या फॉलोअर्स पर पायें 8 लाख तक… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :हेमंत कैबिनेट में इन 44 प्रस्तावों को मिली मंजूरी… देखें
इसे भी पढ़ें :पूर्व CM की जगह कल ये विधायक लेंगे शपथ…
इसे भी पढ़ें :लातेहार में जबरदस्त ठनका, चपेट में आये कई…
इसे भी पढ़ें :अवैध संबंध के शक में कर डाला बड़ा गुनाह, हुआ खुलासा… जानें
इसे भी पढ़ें :365 के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी, पहली बार यह नियुक्ति : CM हेमंत
इसे भी पढ़ें :दिन दहाड़े फेमस डॉक्टर के साथ बड़का कांड, पुलिस रेस…











