Kohramlive : स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत को बचाने में फरिश्ता बनकर आये जाबांज युवक नवाजे जायेंगे। उन्हें उत्तराखंड पुलिस सम्मानित करेगी। शुक्रवार को उत्तराखंड के DGP अशोक कुमार ने इसका ऐलान किया। DGP ने केंद्र सरकार की ”गुड सेमेरिटन” स्कीम का जिक्र करते हुये कहा कि पंत की मदद में आगे आये तमाम लोगों को इस स्कीम के तहत सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी सड़क दुर्घटना में जख्मी के लिए पहला एक घंटा यानी गोल्डन ऑवर बहुत महत्वपूर्ण होता है। उस एक घंटे में पीड़ित को आवश्यक उपचार मिलना बहुत महत्वपूर्ण है। आम लोगों को इस व्यवहार को प्रोत्साहित करने के लिए गुड सेमेरिटन स्कीम को लागू किया गया है। पुलिस महानिदेशक ने अपील की है कि अपने आस-पास घायल व्यक्ति की मदद करने के लिए आगे आये। उत्तराखण्ड पुलिस आपका पूरा सहयोग करेगी।
उत्तराखंड पुलिस की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि दिल्ली-देहरादून हाइवे पर हुये सड़क हादसे में घायल भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की मदद को आगे आये हरियाणा रोडवेज़ के ड्राईवर, कंडक्टर और दूसरे स्थानीय लोगों को गुड सेमेरिटन स्कीम के तहत सम्मानित और पुरस्कृत किया जायेगा। यह स्कीम सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार की है। मीडिया में आई खबर के अनुसार एक युवा रजत आज सुबह अपने दो साथियों नीशू और ओम के साथ बाइक से अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। रजत ने पंत को पहचान लिया। वहीं हरियाणा रोडवेज की बस ड्राईवर और खलासी भी मदद को आगे आये। ![]()
इसे भी पढ़ें : #RishabhPant की हुई Plastic Surgery, जानिए Health Update
इसे भी पढ़ें : “गाड़ी आराम से चलाया कर”… खूब वायरल हो रहा Rishabh और Dhawan का यह वीडियो… देखें
इसे भी पढ़ें : अररिया में मेडिकल स्टूडेंट सन्नू ने सबको चौंकाया, EX MP की पत्नी हारी
इसे भी पढ़ें : हादसे क्या टकरायेंगे, पंत के साथ-साथ चल रही थी मां की दुआ… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : लड़की का छेका करने गया एतवा इस हाल में मिला… देखें
इसे भी पढ़ें : फेमस एक्ट्रेस ईशा आलिया पंचतत्व में विलीन, मायके की जमीन पर नहीं मिली जगह… देखें








