spot_img
spot_img
spot_img

देर रात MGM पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, किया ये ऐलान…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jamshedpur : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में हुये दर्दनाक हादसे के बाद शनिवार देर रात झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत और बचाव कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली। मंत्री ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा, “इस घटना से मैं मर्माहत हूं। जैसे ही जानकारी मिली, मैं यहां पहुंचा। सरकार इसे बेहद गंभीरता से ले रही है।” उन्होंने मौके पर मुआवजे का ऐलान भी किया।  मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जायेगी। घटना के बाद मौके पर DC अनन्य मित्तल, SSP किशोर कौशल, SDO शताब्दी मजूमदार और अस्पताल प्रबंधन की टीम मौजूद रही। रेस्क्यू ऑपरेशन में तीन मरीजों के शव मलबे से निकाले गये, जबकि दो घायलों का इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बयानबाजी पर नाराजगी जताते हुए कहा, “यह समय राजनीति का नहीं, बल्कि काम करने का है। सवाल-जवाब का वक्त बाद में आयेगा।” उन्होंने बताया कि भवन की हालत को देखते हुए मरीजों को नये एमजीएम अस्पताल या अन्य सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जायेगा। वहीं, पानी की समस्या के समाधान के लिए टाटा कंपनी से सहयोग मांगा जायेगा। उधर, DC मित्तल ने जानकारी दी कि घटनास्थल से 12 लोगों को चिन्हित किया गया था, जिनमें से तीन की मौत हो चुकी है। जांच के लिए SDO की अगुवाई में एक कमेटी बनाई गई है जो 48 घंटे में रिपोर्ट सौंपेगी।

इसे भी पढ़ें : जब विराट को भी डराने लगे ये गेंदबाज…

इसे भी पढ़ें : वकीलों को मिला न्याय का सबसे बड़ा तोहफा, ये बोले CM…

इसे भी पढ़ें : पाकिस्तानी बेगम, CRPF जवान की गई नौकरी…

इसे भी पढ़ें : PM मोदी से मिले CM उमर, करीब आधे घंटे तक चली मीटिंग… जानें

इसे भी पढ़ें : फिर दहली दनुआ घाटी, तीन गाड़ियां भिड़ी…

इसे भी पढ़ें : रांची में खुजली पाउडर डालकर लूट लिए 3 लाख

इसे भी पढ़ें : गिरी छत, कांपा सिस्टम और दब गई जिंदगी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...