Ranchi : राजधानी रांची में शनिवार शाम एक फिल्मी स्टाइल की वारदात ने सभी को चौंका दिया। अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के पास दो बाइक सवार अपराधियों ने एक कारोबारी से तीन लाख रुपये झपट लिए। खास बात यह रही कि बदमाशों ने पहले कारोबारी के शरीर पर खुजली वाला पाउडर छिड़का, जिससे वह रास्ते में इलाज के लिए रुका और इसी दौरान अपराधियों ने वारदात को अंजाम दे दिया। पीड़ित कारोबारी मनोरंजन मनीष ने बताया कि वह कचहरी चौक स्थित SBI बैंक से रुपये निकालकर अपने दोस्त के साथ अरगोड़ा की ओर जा रहे थे। बैंक से निकलते ही उन्हें पूरे शरीर में खुजली होने लगी, जिससे वे एक मेडिकल स्टोर पर रुके। बाद में जैसे ही अरगोड़ा में उन्होंने थोड़ी देर के लिए गाड़ी रोकी, बाइक सवार अपराधी पहुंचे और झटके में बैग लेकर फरार हो गये। थानेदार आलोक सिंह के मुताबिक, अपराधी बैंक से ही पीड़ित का पीछा कर रहे थे और खुजली के बहाने उन्हें रास्ते में रोकने की साजिश थी। बैंक और वारदात स्थल दोनों जगहों से मिले CCTV फुटेज में दोनों आरोपी के चेहरे कैद हो गये हैं और उनकी पहचान कर गिरफ्तारी की कोशिशें जारी हैं।
इसे भी पढ़ें : “बिना कप्तान” चल रही राज्य की पुलिस : मरांडी
इसे भी पढ़ें : कपूर खानदान की ‘मां’ को आखिरी सैल्यूट
इसे भी पढ़ें : कबूलनामे की बौछार, भुट्टो ने खुद बताया काला सच
इसे भी पढ़ें : डल झील की शाम, शिकारे की चीख… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : अमेरिका का करारा ऐलान, ओसामा की तरह पहलगाम के गुनहगार भी खत्म होंगे
इसे भी पढ़ें : एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी बने नये उप वायु सेना प्रमुख
इसे भी पढ़ें : “बिना कप्तान” चल रही राज्य की पुलिस : मरांडी
इसे भी पढ़ें : कपूर खानदान की ‘मां’ को आखिरी सैल्यूट











