Kohramlive : पहलगाम में हुये भीषण आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली स्थित पीएम आवास पर मुलाकात की। करीब आधे घंटे चली इस बैठक में दोनों नेताओं ने हमले के बाद घाटी में बने हालात, सुरक्षा व्यवस्था और पाकिस्तान से जुड़े जल संकट जैसे मुद्दों पर गंभीर चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक, उमर अब्दुल्ला ने सिंधु जल संधि को स्थगित किये जाने के प्रभावों पर भी PM से बात की, जिसका सीधा असर जम्मू-कश्मीर पर पड़ सकता है। विधानसभा के विशेष सत्र में उमर अब्दुल्ला ने स्पष्ट संदेश दिया कि यह समय कोई राजनीतिक मांग उठाने का नहीं है, बल्कि हमले की निंदा और पीड़ितों के प्रति समर्थन का है। उन्होंने कहा, “मैं इस त्रासदी को अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकता। क्या मेरी राजनीति इतनी सस्ती है कि मैं 26 जानों की कीमत पर राज्य का दर्जा मांगूं?” उमर ने जोर देकर कहा कि यह हमला केवल जम्मू-कश्मीर नहीं, पूरे देश पर हमला है – उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक हर राज्य इसकी चपेट में है।
इसे भी पढ़ें : “बिना कप्तान” चल रही राज्य की पुलिस : मरांडी
इसे भी पढ़ें : कपूर खानदान की ‘मां’ को आखिरी सैल्यूट
इसे भी पढ़ें : कबूलनामे की बौछार, भुट्टो ने खुद बताया काला सच
इसे भी पढ़ें : डल झील की शाम, शिकारे की चीख… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : अमेरिका का करारा ऐलान, ओसामा की तरह पहलगाम के गुनहगार भी खत्म होंगे
इसे भी पढ़ें : एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी बने नये उप वायु सेना प्रमुख
इसे भी पढ़ें : “बिना कप्तान” चल रही राज्य की पुलिस : मरांडी
इसे भी पढ़ें : कपूर खानदान की ‘मां’ को आखिरी सैल्यूट







