Jamshedpur : जमशेदपुर के साकची स्थित MGM अस्पताल में दर्द की चीखों ने आसमान को चीर दिया। B ब्लॉक का जर्जर हिस्सा अचानक ढह गया और चार जिंदगियां मलबे में दब गईं। इनमें एक महिला और 3 पुरुष शामिल है। महिला की हालत गंभीर है। कुछ लोगों ने बताया कि इस भवन की हालत सालों से खराब थी, फिर भी मरीजों को उसी में रखा गया। मलबा गिरने की आवाज, चीखें, और धूल का गुबार इन सबने ऐसा मंजर बना दिया, कि मरीज बिस्तर छोड़ कर खुले मैदान में आ गये। अस्पताल अफरा-तफरी और डर के साये में बदल गया। MGM अस्पताल के उपाधीक्षक नकुल चौधरी मीडिया से बोले कि यह भवन 40 साल पुराना है। दबे मरीज लावारिस हैं। घटनास्थल पर पहुंचे विधायक सरयू राय ने इसे सरकारी लापरवाही का नतीजा बताया, वहीं विधायक पूर्णिमा साहू ने भी मौके का मुआयना किया और व्यवस्था पर सवाल उठाये। खबर है कि Mango-Dimna रोड पर नया MGM अस्पताल बन चुका है, CM उद्घाटन भी कर चुके हैं, मगर शिफ्टिंग नहीं हो पाई है, कभी पानी की कमी, कभी तकनीकी रुकावटें और नतीजा एक और हादसा।
इसे भी पढ़ें : “बिना कप्तान” चल रही राज्य की पुलिस : मरांडी
इसे भी पढ़ें : कपूर खानदान की ‘मां’ को आखिरी सैल्यूट
इसे भी पढ़ें : कबूलनामे की बौछार, भुट्टो ने खुद बताया काला सच
इसे भी पढ़ें : डल झील की शाम, शिकारे की चीख… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : अमेरिका का करारा ऐलान, ओसामा की तरह पहलगाम के गुनहगार भी खत्म होंगे
इसे भी पढ़ें : एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी बने नये उप वायु सेना प्रमुख