Ranchi : अदालत की चौखट पर इंसाफ की लड़ाई लड़ने वाले वकीलों की जीवन की हिफाजत की चिंता करते हुये सरकार ने उन्हें स्वास्थ्य का अधिकार दिया। रांची के टाना भगत स्टेडियम से आज CM हेमंत सोरेन ने ‘मुख्यमंत्री अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा योजना’ का शुभारंभ कर देश में एक नई मिसाल कायम की है। झारखंड के 14937 अधिवक्ताओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। प्रीमियम का पूरा खर्च सरकार उठायेगी। सामान्य बीमारी में 5 लाख और गंभीर बीमारियों में 10 लाख तक का कवर होगी। इसमें परिवार और आश्रित भी शामिल हैं। इस योजना का लाभ देशभर के सरकारी-निजी अस्पतालों में मिलेगा। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि “हम काम करते हैं, लोग जुड़ते चले जाते हैं। किसी वर्ग को नहीं छोड़ेंगे, वकील हों, किसान हों या छात्र, हम हर किसी के साथ हैं।” CM ने वकालत को मजबूत करने की बात कही और गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना का जिक्र किया, जिसके जरिये छात्र बिना ब्याज के 15 लाख तक का लोन लेकर लॉ, मेडिकल या इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर सकते हैं। इस अवसर पर महाधिवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि “ये केवल बीमा नहीं, सामाजिक न्याय की जीत है।” स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी बोले, “यह ऐतिहासिक है, हर अधिवक्ता अब स्वस्थ और सुरक्षित रहेंगे।” स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह बोले “पोर्टल के जरिये योजना का लाभ लिया जा सकता है।”
इसे भी पढ़ें : “बिना कप्तान” चल रही राज्य की पुलिस : मरांडी
इसे भी पढ़ें : कपूर खानदान की ‘मां’ को आखिरी सैल्यूट
इसे भी पढ़ें : कबूलनामे की बौछार, भुट्टो ने खुद बताया काला सच
इसे भी पढ़ें : डल झील की शाम, शिकारे की चीख… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : अमेरिका का करारा ऐलान, ओसामा की तरह पहलगाम के गुनहगार भी खत्म होंगे
इसे भी पढ़ें : एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी बने नये उप वायु सेना प्रमुख
इसे भी पढ़ें : “बिना कप्तान” चल रही राज्य की पुलिस : मरांडी
इसे भी पढ़ें : कपूर खानदान की ‘मां’ को आखिरी सैल्यूट











