Kohramlive : दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ने खुद कहा “तीन गेंदबाज हैं जिनके खिलाफ खेलना मेरे लिये सबसे मुश्किल रहा।” कोहली ने कहा कि टी20 में उन्हें सबसे ज्यादा परेशान किया वेस्टइंडीज के सुनील नरेन ने। नरेन ने कभी कोहली को आउट तो नहीं किया, लेकिन उन्हें बांध कर रखा। 39 गेंद, सिर्फ 35 रन… ना छक्के, ना चौके की आजादी। जब बात टेस्ट क्रिकेट की आई, तो विराट ने बिना झिझक कहा, “जेम्स एंडरसन के खिलाफ इंग्लैंड में खेलना मेरे करियर की सबसे बड़ी परीक्षा रही।” 710 गेंदें झेली, बनाये सिर्फ 305 रन और 7 बार आउट हुये। कोहली ने वनडे में दो खिलाड़ियों का नाम लिया, लसिथ मलिंगा (शुरुआती दौर में उनका बाउंसर और यॉर्कर कहर बरपाते थे) एवं आदिल राशिद, जिनकी लेग स्पिन ने विराट को कई बार छकाया। आदिल के खिलाफ 130 गेंदों में 112 रन, लेकिन 5 बार आउट हुये। टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा। 125 मैच, 4188 रन, औसत 48.69। आज भी वो मैदान पर हैं पूरे जुनून के साथ, संघर्ष के साथ, और वो ‘किंग कोहली’ वाली चमक के साथ।
इसे भी पढ़ें : “बिना कप्तान” चल रही राज्य की पुलिस : मरांडी
इसे भी पढ़ें : कपूर खानदान की ‘मां’ को आखिरी सैल्यूट
इसे भी पढ़ें : कबूलनामे की बौछार, भुट्टो ने खुद बताया काला सच
इसे भी पढ़ें : डल झील की शाम, शिकारे की चीख… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : अमेरिका का करारा ऐलान, ओसामा की तरह पहलगाम के गुनहगार भी खत्म होंगे
इसे भी पढ़ें : एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी बने नये उप वायु सेना प्रमुख
इसे भी पढ़ें : “बिना कप्तान” चल रही राज्य की पुलिस : मरांडी
इसे भी पढ़ें : कपूर खानदान की ‘मां’ को आखिरी सैल्यूट













