spot_img

खुद से ज्‍यादा ऐतबार किया, मतलबी आशिक ने दी ऐसी मौत, देखें वी‍डियो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Rupam) : खुद से ज्‍यादा पूनम अपने आशिक करमपाल सिंह मुंडा पर भरोसा करती थी। उसे इस कदर चाहती थी कि अपना सबकुछ उसके नाम न्‍योछावर कर दी। पूनम को यह गिला सिकवा नहीं था कि वह दो बच्‍चों का बाप है और शादीशुदा है। वह अक्‍सर उससे कहा करती थी… तुम जिस हालत में जहां जैसे रखो, मुझे कबूल। पर करमपाल मतलबी निकला। मतलब सधने के बाद पूनम को ठिकाना लगा दिया। धोखा, दगा और फरेब की शिकार पूनम को पहले गला घोंट मार डाला गया और फिर उसकी लाश को एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। फंदा उसके दुपट्टे से ही बनाया गया था। सिल्‍ली के बुरुडीह गांव में रहनेवाली पूनम बीते 28 दिसंबर से अपने घर से रहस्‍यमय ढंग से गायब थी। उसका मोबाइल भी स्‍वीच ऑफ था। उसके पिता के बयान पर सिल्‍ली थाने में किडनैपिंग का मामला दर्ज किया गया था। रांची पुलिस कप्‍तान सुरेंद्र कुमार झा के हुक्‍म पर रूरल एसपी मो. नौशाद आलम ने एक एसआईटी का गठन किया। गठित एसआईटी को लापता पूनम के आशिक करमपाल के बारे में भनक मिली। दोनों अक्‍सर चोरी-छुपे गांव में मिला करते थे। वहीं कभी-कभी दोनों को एक साथ बाइक पर घूमते हुये देखा भी जाता था। घटना के दिन भी यानी 28 दिसंबर को दोनों को एक साथ बाइक पर करमपाल के बहनोई ने देख लिया। इस पर साला को लताड़ा भी। तब करमपाल पूनम को रास्‍ते से हटाने को राजी हो गया। तय योजना के मुताबिक पूनम को जंगल में ले जाया गया। पूनम का खून करने में करमपाल का साथ उसके बहनोई और कुछ दोस्‍तों ने दिया। इस कांड में शामिल कार्तिक मुंडा, लखिन्‍द्र लोहरा और राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दो की तलाश जारी है।

इसे भी पढ़ें : गैंगस्‍टर अमन श्रीवास्‍तव का खूंटा लगा डगमगाने, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें : JPSC मुख्‍य परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानिये कब से होगा एग्‍जाम

इसे भी पढ़ें : सरकारी बाबू बावफा से बेवफा हो गये, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : झटके पे झटका : विस्‍तार में जुटा PLFI, छह जोन में बांटा झारखंड, देखें किसे कहां की मिली जिम्‍मेदारी…

इसे भी पढ़ें : दारोगा से पंगा लेने वाले कोयला धंधेबाज का हुआ क्‍या, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : ‘अंकल रहम करो’, सुनते ही किडनैपरों ने उठाया घातक कदम, देखें वीडियो…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...