Kohramlive Desk : रिजर्व बैंक के रेपो रेट बढ़ाने (RBI Repo Rate Hike) के बाद अब इसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ने लगा है। पिछले सप्ताह रेपो रेट बढ़ाए जाने के बाद अब तक 9 बैंक ब्याज दरें बढ़ाने का ऐलान कर चुके हैं। इनमें न सिर्फ आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda) जैसे बड़े बैंक शामिल हैं, बल्कि स्मॉल फाइनेंस बैंक भी इंटरेस्ट रेट बढ़ा रहे हैं। बैंकों के इस कदम से पुराने लोन की किस्तें बढ़ेंगी, साथ ही नए कर्ज भी महंगे हो जाएंगे। कुछ बैंकों ने ग्राहकों को बढ़ी दरों का फायदा भी दिया है और FD पर इंटेरेस्ट को बढ़ाया है।
आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)
ICICI बैंक, ब्याज दरें बढ़ाने में सबसे आगे रहा है। रिजर्व बैंक ने जिस दिन रेपो रेट बढ़ाने का ऐलान किया था, ICICI बैंक ने भी एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट को बढ़ा दिया। इस बैंक ने बताया कि बढ़ी ब्याज दरें 04 मई से लागू हो चुकी हैं। बैंक ने एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट को बढ़ा दिया है। उसे 8.10% कर दिया गया है। इस बैंक का एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट रिजर्व बैंक के रेपो रेट से लिंक्ड है। 05 मई से एफडी की दरें भी बढ़ा दी है। इस बैंक ने 02 करोड़ रुपये से 05 करोड़ रुपये तक के डिपॉजिट पर इंटरेस्ट रेट बढ़ा दी है। अब बैंक 185 से 210 दिन के लिए 3.75 % के रेट से इंटरेस्ट देगी। इसी तरह 271 से 289 दिन के लिए ग्राहकों को अब 4 % के रेट से इंटरेस्ट मिलेगा।
पंजाब नेशनल बैंक(Punjab National Bank)
पंजाब नेशनल बैंक ने रेपो रेट से लिंक्ड अपने लेंडिंग रेट (RLLR) को 0.40 % बढ़ाया है। बैंक ने नए ग्राहकों के लिए 07 मई से ही ब्याज दरें बढ़ा दी है। पुराने ग्राहकों के लिए बढ़ी ब्याज दरें 01 जून से लागू होंगी। PNB ने बताया है कि ‘रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट को 6.50% से बढ़ाकर 6.90% कर दिया गया है। पुराने ग्राहकों के लिए यह 01 जून से लागू होगा, जबकि नए ग्राहकों के लिए संशोधित दरें 07 मई से ही लागू हो गई हैं।’
बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda)
बैंक ने अपने Baroda’s Repo-Linked Lending Rate (BRLLR) से जुड़े सभी लोन्स का इंटरेस्ट रेट 05 मई से ही बढ़ा दिया है। बैंक ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि खुदरा कर्ज के लिए अब BRLLR की दर बढ़कर 6.90% हो गई है। इसमें 4.40% रेपो रेट के अलावा 2.50% मार्क अप और 0.25% स्प्रेड शामिल है।
एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)
सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक का मर्ज हाल ही में हुआ है। एचडीएफसी ने होम लोन के लिए रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट को बढ़ा दिया है। इसके कारण एडजस्टेबल रेट होम लोन्स की दर 0.30% बढ़ गई है। बैंक ने बताया बढ़ा इंटरेस्ट रेट 09 मई से लागू होगा।
इंडियन बैंक (Indian Bank)
बैंक ने अब सभी प्रकार के कर्जों के लिए पॉलिसी रेपो रेट से लिंक्ड ब्याज दरों को 4% से बढ़ाकर 4.40% कर दिया है। बैंक ने कहा कि नए ग्राहकों के लिए बढ़ी ब्याज दरें 09 मई से लागू होगी। जबकि पुराने ग्राहकों को 01 जून से बढ़ी ब्याज दरों का भुगतान करना होगा।
कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank)
प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने भी अब FD पर इंटरेस्ट रेट बढ़ा दिया है। बैंक ने बताया कि बढ़े इंटरेस्ट का लाभ 2 करोड़ रुपये से कम के सारे डिपॉजिट पर मिलेगा। बढ़ा इंटरेस्ट रेट 06 मई यानी प्रभावी हो गया हैं। बैंक ने एक बयान में बताया कि सबसे लोकप्रिय 390 दिन के डिपॉजिट पर ब्याज दर को 0.30% बढ़ाकर 5.5% कर दिया गया है। इसी तरह 23 महीने के डिपॉजिट पर ब्याज की दर अब 0.35% बढ़कर 5.6% हो गई है। बैंक के स्टेटमेंट के अनुसार, 364 दिन के डिपॉजिट पर अब 5.25 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। इसी तरह 365 दिन और 389 दिन के डिपॉजिट पर ग्राहकों को 5.4% की दर से ब्याज मिलेगा। बुजुर्ग ग्राहकों को बैंक की ओर से ज्यादा लाभ दिया जा रहा है। बैंक ने बताया कि 60 साल से अधिक उम्र वाले ग्राहकों को हर अवधि के डिपॉजिट पर आम ग्राहकों की तुलना में 0.50%अतिरिक्त ब्याज मिलेगा।
बंधन बैंक (Bandhan Bank)
बंधन बैंक ने भी FD पर ब्याज दरें बढ़ाने का ऐलान किया है। इस बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 1 से 2 साल के लिए ब्याज दरों को 0.50% बढ़ाया है। बढ़ी ब्याज दरें 04 मई से लागू हो गई हैं। 01 साल से 18 महीने के लिए बैंक पहले 5.25% ब्याज दे रहा था। अब ग्राहकों को 5.75% की दर से ब्याज मिलेगा। इसी तरह 18 महीने से 2 साल के लिए बैंक भी अब 5.75% की दर से ब्याज देगा। सीनियर सिटीजन को 6.50% ब्याज देगा।
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Jana Small Finance Bank) और यूनियन बैक ऑफ इंडिया (Union Bank Of India)
इस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भी रेपो रेट बढ़ने का फायदा ग्राहकों को देना शुरू कर दिया है। बैंक ने एफडी पर ब्याज को 0.25% बढ़ाया है और बढ़ी दरें 05 मई से लागू हो गई हैं। सरकारी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने सेविंग अकाउंट पर ब्याज दरें बढ़ाने की जानकारी दी है। बैंक ने 100 करोड़ रुपये से 500 करोड़ रुपये के सेविंग पर ब्याज दरों को 0.20% बढ़ाकर 3.10% किया है। इससे ज्यादा के डिपॉजिट पर ब्याज दरों को 0.50% से 0.65% के दायरे में बढ़ाया गया है।
Read More : BREAKING : मई में 4 दिनों तक नहीं मिलेगी शराब, जानिये कब-कब
Read More : गर्भवती पत्नी के लिए गोलगप्पा लेकर पहुंचे पति के उड़े होश, जो कुछ देखा…
Read More : भीषण चक्रवाती तूफान में बदला “असानी”, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, देखें
Read More : अब यही देखना बाकी था- नींबू घोटाला… जेलर सस्पेंड… जानिए क्यों
Read More : ममता के आंसुओं से निखरा एक ग्रैपलिंग खिलाड़ी, जायेगा रूस… देखें वीडियो
Read More : तेरी ही लिखावट हूं मां… देखें वीडियो || Mothers Day 2022












