ड्यूटी पर तैनात जवान के सर्विस गन से निकली गो’ली, माथे से हुई पार…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Simdega : सिमडेगा के महाबुआंग थाना परिसर में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में पुलिस जवान राजू तिर्की की गोली लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, आरक्षी राजू तिर्की ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान उनकी सर्विस गन से अचानक गोली चल गई, जो गले को चीरते हुये माथे से पार हो गई। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। साथी जवानों ने तुरंत उन्हें सिमडेगा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जांच के लिए SIT गठित

घटना की सूचना मिलते ही SP श्रीकांत एस खोटरे समेत कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे और जवान को श्रद्धांजलि दी। पुलिस ने मामले की जांच के लिए SDPO और DSP मुख्यालय के नेतृत्व में SIT गठित की है। स्थानीय विधायक Bhushan Bara और पुलिस मेंस एसोसिएशन ने घटना पर गहरा दुख जताया है। साथ ही सरकार से शहीद जवान के परिवार को आर्थिक सहायता और अनुकंपा नौकरी देने की मांग की गई है।

इसे भी पढ़ें : गोमो में हाईवोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़कर मचाया हंगामा

इसे भी पढ़ें : SDM का औचक छापा, खुला बड़ा राज…

इसे भी पढ़ें : अब ज्यादा बच्चे पैदा करो, सरकार देगी ईनाम… कितना जानें

इसे भी पढ़ें : CCTV ने खोला राज, दो अरेस्ट…

इसे भी पढ़ें : कोर्ट के बाहर गैंगस्टर को ठोक डाला…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Sale में Shopping करते हैं तो इन बातों का रखें ध्यान, वर्ना…

Kohramlive : आजकल ऑनलाइन और ऑफलाइन Sale का नाम...

अगले कुछ घंटों में इन जिलों में होगी झमाझम बारिश… जानें

Ranchi : झारखंड में अगले कुछ घंटों में मौसम बदल...

सुप्रीम कोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या, राष्ट्रपति ने जारी किया अध्यादेश

Kohramlive : देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट में...

गोमो में हाईवोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़कर मचाया हंगामा

Dhanbad : धनबाद के गोमो में रविवार सुबह उस...

SDM का औचक छापा, खुला बड़ा राज…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के मेराल प्रखंड में फर्जी...