गोमो में हाईवोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़कर मचाया हंगामा

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad : धनबाद के गोमो में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवती अपने प्रेमी को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। जानकारी के मुताबिक, युवती का प्रेम संबंध एक शादीशुदा युवक से था, जिसे किसी मामले में निमियाघाट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रेमी की गिरफ्तारी से आहत युवती सीधे सिकलाइन इलाके में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई।

टावर पर चढ़कर लगाई शादी कराने की मांग

टावर पर चढ़ी युवती ने नीचे उतरने से इनकार कर दिया और लगातार अपने प्रेमी को छोड़ने और उससे शादी कराने की मांग करती रही। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस उसे समझाने में जुटी रही। स्थिति बिगड़ते देख हरिहरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने युवती को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा।

परिजनों को सूचना, जांच जारी

युवती को नीचे उतरने के बाद पुलिस ने उसे थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच जारी है। स्थानीय मुखिया के मुताबिक पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

इसे भी पढ़ें : SDM का औचक छापा, खुला बड़ा राज…

इसे भी पढ़ें : अब ज्यादा बच्चे पैदा करो, सरकार देगी ईनाम… कितना जानें

इसे भी पढ़ें : CCTV ने खोला राज, दो अरेस्ट…

इसे भी पढ़ें : कोर्ट के बाहर गैंगस्टर को ठोक डाला…

इसे भी पढ़ें : CBSE ने दी बड़ी राहत… जानें क्या

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Sale में Shopping से पहले जरा संभल जायें, क्योंकि…

Kohramlive : आजकल ऑनलाइन और ऑफलाइन Sale का नाम...

अगले कुछ घंटों में इन जिलों में होगी झमाझम बारिश… जानें

Ranchi : झारखंड में अगले कुछ घंटों में मौसम बदल...

सुप्रीम कोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या, राष्ट्रपति ने जारी किया अध्यादेश

Kohramlive : देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट में...

ड्यूटी पर तैनात जवान के सर्विस गन से निकली गो’ली, माथे से हुई पार…

Simdega : सिमडेगा के महाबुआंग थाना परिसर में रविवार...

SDM का औचक छापा, खुला बड़ा राज…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के मेराल प्रखंड में फर्जी...