जयपुर : जयपुर के वैशाली नगर के चित्रकूट जैसी पॉश कॉलोनी के सैलबी हॉस्पियटल में एक महिला का ऑपरेशन हुआ था। मुंह पर ऑक्सीजन मास्क लगा हुआ था और दोनों हाथ बंधे हुए थे। इसका फ़ायदा उठाकर रात की ड्यूटी पर तैनात नर्सिंगकर्मी रातभर उसके साथ ग़लत हरकतें करता रहा।
महिला की मजबूरी का फ़ायदा उठाकर वह जगह-जगह हाथ डालता रहा। महिला अपने तरीक़े से विरोध करती रही। लेकिन हैवान बने नर्सिंगकर्मी ने एक न सुनी। पीड़िता रात भर रोती रही।
सुबह जब उसका पति अस्पताल आया तो महिला ने अपने साथ हुई घटना को बताने की कोशिश की। लेकिन नर्सिंगकर्मी उसे धमकाने लगा। उसके बाद महिला ने इशारे से पति से कागज और पेन मांगा और सारी बातें लिख कर पति को बताई।
सोमवार को महिला का ऑपरेशन हुआ था और ICU में शिफ़्ट किया गया था। पति को और बच्चों को अस्पताल के नियमों के तहत उसके साथ नहीं रखने दिया गया तो घर चले गए थे। पुलिस ने इस शिकायत के बाद आरोपी नर्सिंगकर्मी खुशी राम को उसके आगरा रोड के घर से गिरफ़्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : युवराज और सचिन की बल्लेबाजी के दीवाने हुए दर्शक, लगे सचिन-सचिन के नारे…
इसे भी पढ़ें : पलामू में अवैध स्टोन माइंस सील, अधिकारी ने कही ये बात…














