spot_img
spot_img
spot_img

Samsung Galaxy M12: दमदार बैटरी वाले सबसे सस्ते फोन की पहली सेल आज…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Samsung Galaxy M12 की भारत में आज पहली सेल है।  6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ Exynos 850 प्रोसेसर दिया गया है। गैलेक्सी एम12 को आज दोपहर 12 बजे अमेजन इंडिया और सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। फोन में 48 मेगापिक्सल का क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। पिछले महीने Samsung Galaxy M12 को वियतनाम में लॉन्च किया गया है। 

Samsung Galaxy M12 की कीमत

Samsung Galaxy M12 की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,499 रुपये है। फोन को अट्रैक्टिव ब्लैक, इलिजेंट ब्लू और ट्रेंजी एमरल्ड ग्नीन में खरीदा जा सकेगा।

Samsung Galaxy M12 की स्पेसिफिकेशन

फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओएस आधारित One UI Core दिया गया है। इसमें 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। फोन में TFT इनफिनिटी-वी डिस्प्ले है। सैमसंग के इस फोन में Exynos 850 प्रोसेसर, 4/6 जीबी रैम और 64/128 जीबी स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

Samsung Galaxy M12 का कैमरा

कैमरे की बात करें तो इसमें चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.0 है। दूसरा लेंस 5 मेगापिक्ससल का अल्ट्रा वाइड है जिसका अपर्चर f/2.2 है। वहीं तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और चौथा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy M12 की बैटरी

फोन की कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गयाा है। इसमें 6000mAh की बैटरी है जिसे लेकर 4जी नेटवर्क पर 58 घंटे के बैकअप  का दावा किया गया है। फोन का वजन 221 ग्राम है।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…

Kohramlive : आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।