spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

युवराज और सचिन की बल्लेबाजी के दीवाने हुए दर्शक, लगे सचिन-सचिन के नारे…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रायपुर : रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज T20 टूर्नामेंट में इंडिया के पूर्व क्रिकेटरों का जलवा देखने को मिल रहा है। हर मैच में पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अपना बेहतर परफॉर्मेंस दे रहे हैं। बुधवार को वेस्टइंडीज लीजेंड्स के साथ हुए सेमीफाइनल में भी एक बार बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला। सचिन और युवराज ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर इंडिया को एक विशाल स्कोर तक पहुंचाया। जिसके जवाब में वेस्टइंडीज लीजेंड्स की टीम 12 रन से हार गई।

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल में कप्तान सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह के प्रहार के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मेजबान टीम ने फाइनल में जगह बनाई।

इंडिया लीजेंडस ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 218 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद वेस्टइंडीज को निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 206 रनों पर रोक दिया। फाइनल में अब इंडिया लीजेंडस का सामना रविवार को श्रीलंका लीजेंड्स और दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स के बीच शुक्रवार को होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

कप्तान सचिन तेंदुलकर (65) और युवराज सिंह 20 गेंदों पर 1 चौका और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 49 रन की विस्फोटक पारी के दम पर इंडिया लेजेंड्स ने तीन विकेट पर 218 रनों का विशाल स्कोर बनाया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया को वीरेंद्र सहवाग (35) और तेंदुलकर ने पहले विकेट के लिए 5.3 ओवर में 56 रन जोड़कर विस्फोटक शुरुआत दी। सहवाग को टिनो बेस्ट ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। सहवाग ने 17 गेंदों पर 5 चौके और एक छक्का जड़ा।

सहवाग के पवेलियन लौटने के बाद सचिन ने मोहम्मद कैफ (27) के साथ दूसरे विकेट के लिए 38 गेंदों पर 53 रनों की साझेदारी की। कैफ ने 21 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के लगाए। कैफ को नागामूटू ने आस्टिन के हाथों कैच कराया।

हालांकि कप्तान सचिन ने एक छोर संभाले रखा और इस सीरीज में अपना लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा किया। सचिन 42 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्के लगाए। वह सीमा रेखा पर बेस्ट की गेंद पर किर्क एडवडर्स के हाथों लपके गए। कैफ और सचिन के बीच तीसरे विकेट के लिए 31 रनों की ही साझेदारी हुई।

इसके बाद यूसुफ पठान ने 20 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 37 रन और युवराज सिंह ने 20 गेंदों पर एक चौका और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 49 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर इंडिया लीजेंड्स को तीन विकेट पर 218 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया। युवराज ने 19वें ओवर में तीन लगातार छक्के जड़े।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में कहीं बारिश और कहीं गरज-चमक के आसार…

Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने के...

रश्मिका ने बदला अपना नाम, फैंस बोले, गजब…

Kohramlive : दक्षिण भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मिका...

फोर्ब्स की सूची में 30 भारतीय मूल के दिग्गज शामिल, चमके भारतवंशी…

Kohramlive : अमेरिका की स्थापना के 250 वर्ष पूरे...