spot_img

Redmi Note 10 Pro Max: 108MP कैमरे वाले सबसे सस्ते फोन की Launching आज, जाने क्या है खास…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रेडमी नोट 10 सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं जिनमें Redmi Note 10 Pro, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max शामिल हैं। आज Redmi Note 10 Pro Max की पहली सेल है। इस फोन में फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है और इसके अलावा इसमें क्वॉड कैमरा सेटअप भी है। यह भारत का सबसे सस्ता 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन है। 

Redmi Note 10 Pro Max की कीमत

Redmi Note 10 Pro Max के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये, 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये है। Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max को डार्क नाइट, ग्लेशियल ब्लू और विंटेज ब्रोंज कलर में खरीदा जा सकेगा।

Redmi Note 10 Pro Max की स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 10 Pro Max में भी एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 दिया गया है। इसके अलावा फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसके सा HDR-10 का भी सपोर्ट है। इसके अलावा इसकी ब्राइटनेस 1200 निट्स है और डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। फोन में स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Adreno 618 GPU, 8 जीबी तक LPDDR4x रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।

Redmi Note 10 Pro Max का कैमरा

कैमरे की बात करें तो इसमें भी चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 108 मेगापिक्सल का सैमसंग HM2 सेंसर है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए इस फोन में भी 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ नाइट मोड 2.0, VLOG मोड, मैजिक क्लोन मोड, लॉन्ग एक्सपोजर, वीडियो प्रो मोड और डुअल वीडियो मोड मिलेगा।

Redmi Note 10 Pro Max की बैटरी

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, (IR), USB टाइप सी और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन में  5020mAh की बैटरी है जो कि 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह चार्जर बॉक्स में ही मिलेगा। फोन में हाई रिजॉल्यूशन स्पीकर है और इसका वजन 192 ग्राम है।
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…

Kohramlive : आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।