Ranchi : गुजरे पांच रोज पहले अपने जीजा के घर आये जवान राजू कच्छप की नृशंस हत्या कर दी गई। बड़ी बेरहमी से हत्या करने के बाद उसके सिर को पत्थर से कुचल दिया गया। राजू की हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा अबतक नहीं हो पाया है। मारा गया राजू रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के कोयनर डीबडीह बस्ती में रहता था। पांच दिन पहले वह अपने जीजा के घर आया हुआ था। उसके जीजा का घर नामकुम थाना क्षेत्र के जामचुंआ में हैं। राजू की बड़ी बहन मंजू कुजूर के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंचे प्रशिक्षु IPS रित्विक श्रीवास्तव ने पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। उन्होंने आशंका जताई है कि आपसी रंजिश के चलते यह हत्या की गई है। पुलिस हर बिंदु पर गहराई से तहकीकात कर रही है। IPS श्रीवास्तव फिलहाल नामकुम के थानेदार पद पर भी हैं। राजू की डेड बॉडी नामकुम थाना क्षेत्र के जामचुंआ राबंगदा पहाड़ के नीचे मिली। उसके बदन पर आधे-अधुरे कपड़े थे।
इसे भी पढ़ें : जापान में बोल-बम… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : गरीबों के निवाले पर डाका डालने वालों की अब खैर नहीं… जानें
इसे भी पढ़ें : पुलिस कस्टडी में मौ’त गलत : मुस्तफा अंसारी
इसे भी पढ़ें : झारखंड के इतिहास में पहली बार, एक साथ 26 हजार पदों पर वेकैंसी
इसे भी पढ़ें : लोहरदगा ने झारखंड का मान बढ़ाया : मो. शाहनवाज
इसे भी पढ़ें : लोहरदगा ने झारखंड का मान बढ़ाया : मो. शाहनवाज
इसे भी पढ़ें : हादसे में विद्युतकर्मी की गई जा’न, संघ ने किया जोरदार प्रदर्शन… जानें
इसे भी पढ़ें : गैं’गरेप के गुनाहगार को मिली 30 साल की सजा… जानें
इसे भी पढ़ें : फिजा में जहर घोलने वाले गैंगस्टरों और गुर्गे के उठते फन को कुचल डाले : DGP
इसे भी पढ़ें : DSP और दारोगा को गोली मा’रने वाला खोल गया यह राज… जानें












