Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने आज विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, सिमडेगा का घेराव किया। संघ के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि आंदोलनकारी विद्युतकर्मी ऐनम कुल्लू की मौत से गुस्साये थे। ड्यूटी के दौरान ऐनम कुल्लू हादसे के शिकार हो गये थे। बीते 2 जुलाई को जोराम ठेठईटांगर में हादसे के शिकार होने के बाद ऐनम कुल्लू को रांची के देवकमल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया था, जहां बीते 17 जुलाई को रात 8 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। संघ के अध्यक्ष अजय राय की पहल पर तत्काल मृतक के आश्रितों को 50 हजार रुपये अंतिम संस्कार के लिये दिया गया। संघ ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों को दंडित करने की मांग की है। उन्होंने संवेदक राज किशोर भगत एजेंसी को सख्त हिदायत दी है कि सभी जगहों पर सेफ्टी किट, गम बूट, हैंड ग्लव्स, डिस्चार्ज रड, टॉर्च, पलायर आदि कर्मचारियों को अविलंब उपलब्ध कराया जाये। वहीं मृतक के आश्रित को 10 लाख मुआवजा दें। अजय राय ने बिजली अधिकारियों से कहा कि नियम के अनुसार सब स्टेशन में काबिल इंजीनियरों को बैठाया जाये। AC रूम में बैठ कर मोबाइल से बिजली व्यवस्था ना चलाये। अजय राय ने कहा कि विद्युत विभाग के आला अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मृतक ऐनम कुल्लू की बेवा को विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दी जायेगी। इस मसले पर वार्त्ता भी हुई।
वार्त्ता में प्रबंधन की तरफ वरीय प्रबंधक विशेश्वर मरांडी, प्रबंधक शैलेश कुमार कश्यप, कनीय प्रबंधक रामनंदन राम, कैसियर दिलीप यादव, बड़ा बाबू अमित कच्छप मौजूद थे, वहीं संघ की ओर से गुमला सर्किल अध्यक्ष शिव नारायण साहू, संगठन मंत्री मोहम्मद अकरम हुसैन,विद्यासागर, महेश सिंह, हीरा साहू, ऐरिक केरकेट्टा, राजकुमार साहू, उदय प्रताप सिंह, सत्येंद्र साहू, अरुण साहू, विशाल बड़ाईक, अमित पाठक, आयुष सिंह, बीपीन ऐक्का, कुलदीप मींज, जॉर्ज कीड़ों, तोबियस कुल्लू, जोसेप खलखो, राजकुमार ऐहरा, भोला सिंह, मुन्ना सिंह, सूर्यदेव सिंह, हीरालाल यादव,राजेंद्र सिंह, राधेश्याम सिंह, जस्टिन जोजो, राहुल कुमार साहू, समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :कभी मां को नं’गा घुमाया था पूरे गांव में, इंतकाम में जलता बेटा बना का’तिल… जानें
इसे भी पढ़ें :सोनिया गांधी और राहुल गांधी के फ्लाइट की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :पुलिस कस्टडी में मौ*त के बाद जनाक्रोश उबाल पर, SP क्या बोल गये… देखें वीडियो












