spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

गरीबों के निवाले पर डाका डालने वालों की अब खैर नहीं… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : रांची के DC राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकारी अनाजों की कालाबाजारी करने वाले को बख्शा नहीं जायेगा। रांची के तुपुदाना में अनाज की कालाबाजारी करने में शामिल लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। दो नंबरी संजय साहू और उसके भाई प्रदीप साहू को किसी भी हालत में नहीं बख्शा जायेगा। DC ने FFC, SFC और FCI के गोदामों से अनाज लाने की सुपरविजन और मॉनिटरिंग करने को कहा है। वहीं कालाबाजारी पर पैनी निगाह रखने को कहा है। समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में DC राहुल कुमार सिन्हा खाद्य आपूर्ति एवं धान अधिप्राप्ति से संबंधित मामलों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने बीते मई, जून और जुलाई माह में अनाज उठाव और वितरण  की विस्तार से समीक्षा की। राशन नहीं उठाने वाले का कार्ड रद करने को कहा गया है। बीते 6 से12 महीने से अनाज नहीं उठानेवाले राशन कार्डधारियों की संख्या लगभग 80 हजार, 6 महीने से अनाज नहीं उठानेवाले की संख्या लगभग 45 हजार और एक साल से अनाज नहीं उठानेवाले राशन कार्डधारियों की संख्या करीब 25 हजार है। DC ने ऐसे राशन कार्डधारियों को चिन्हित करते हुए कार्ड रद करने का निर्देश दिये। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी अल्बर्ट बिलुंग, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सहायक गोदाम प्रबंधक, सभी सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं डिलर मौजूद थे।

बैठक में DC राहुल कुमार सिन्हा ने झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा के तहत अनाज ना उठाने वाले कार्डधारियों की स्थिति, मोबाइल सीडिंग, डूप्लीकेट यूआईडी, निलंबित डीलर, NFSA के सभी लाभुकों को UID से सीडिंग, पेट्रोल सब्सिडी, सोना सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। वहीं धान अधिप्राप्ति केन्द्रों से धान उठाव की समीक्षा करते हुए DC द्वारा सभी मिलरों CMR जमा करने के निर्देश दिये। जिला के सभी 14 राइस मिलर द्वारा 190 लॉट CMR जमा करना है, जिसमें 126 लॉट CMR की प्राप्ति हुई है। DC ने शेष बचे CMR को इसी महीने के अंत तक जमा कराने के निर्देश दिये। मिलर की लैम्प्स के साथ टैगिंग, ट्रांसपोर्टर की व्यवस्था और गोदाम साफ करने का भी निर्देश दिया।

किसानों को दूसरी किश्त का भुगतान महीने के अंत तक करने का निर्देश 

रांची जिला में पिछले वर्ष 1274 किसानों द्वारा 80426 क्विंटल धान अधिप्राप्ति लैंपस के माध्यम से किया गया था। पिछले साल सुखाड़ की स्थिति के कारण लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो पाई। DC ने किसानों को समय पर राशि भुगतान करने का निर्देश दिया गया। जिला में 816 किसानों को दोनोें किस्त का भुगतान हो चुका है, जो 50 करोड़ 58 लाख 7 हजार 338 है। DC ने शेष 458 किसानों के बीच 8 करोड़ 20 लाख 35 हजार 438 रुपये की दूसरी किस्त का भुगतान इस महीने के अंत तक करने के निदेश दिये।

कैंप लगाकर राशन कार्ड बनाने का निर्देश 

DC राहुल कुमार सिन्हा ने अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के आवेदन पर वाल्मीकि नगर, तुलसी नगर, रामनगर, पत्थलकुदवा, मनीटोला, हरमू, डोरंडा बेलदार नगर, हरमू विद्यानगर, गांधीनगर, बरियातू स्टॉफ र्क्वाटर, आरोग्य भवन, बीआईटी मेसरा, विकास में कैंप लगाकर राशन कार्ड बनाने के आदेश दिये।

इसे भी पढ़ें : चुनौतियों के बीच राज्य के विकास को दे रहे गति : सीएम हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें : भागा-भागा फिर रहा मोस्टवांटेड मारकस चौंकायेगा, जानें कब और कैसे…

 

इसे भी पढ़ें :

 झारखंड बंद में कहीं बाजार बंद तो कहीं चक्का जाम…

Ranchi : JPSC-JSSC और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

विधानसभा में CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, परीक्षा होगी रद्द…

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों की नजर जिस...

लालकिले से पहली बार गूंजेगा राष्ट्रगीत, तोड़ने वालों को जेल…

Delhi : आजादी की 80वीं सालगिरह इस बार कुछ...

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...

ग्रामीणों ने CM योगी को खू’न से लिखा पत्र, क्या है फरियाद… जानें

UP : आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के खंदौली...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

 झारखंड बंद में कहीं बाजार बंद तो कहीं चक्का जाम…

Ranchi : JPSC-JSSC और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

विधानसभा में CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, परीक्षा होगी रद्द…

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों की नजर जिस...

लालकिले से पहली बार गूंजेगा राष्ट्रगीत, तोड़ने वालों को जेल…

Delhi : आजादी की 80वीं सालगिरह इस बार कुछ...

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...

ग्रामीणों ने CM योगी को खू’न से लिखा पत्र, क्या है फरियाद… जानें

UP : आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के खंदौली...