Kohramlive : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के थाना जफराबाद क्षेत्र स्थित हौज गांव में शनिवार की सुबह एक ही घर में दो सगी बहनों की मौत हो गई। छोटी बहन की मौत की खबर सुनकर बड़ी बहन आई और उसकी डेड बॉडी देखकर बेहोश हो गई। उसे पानी का छींटा मारकर उठाने की कोशिश की गई, लेकिन वह दुनिया छोड़ चुकी थी। बड़ी बहन की शादी हो चुकी थी। गमजदा गांव में एक तरफ छोटी बहन की अर्थी निकली, वहीं बड़ी बहन के शव को अंतिम संस्कार के लिए उसकी ससुराल ले जाया गया।
छोटी बहन की मौत का सदमा नहीं झेल पाई बड़ी
जानकारी के अनुसार, हौज गांव निवासी महेंद्र कुमार की 19 साल की बेटी अंजना कुमारी पिछले एक महीने से बीमार चल रही थी। परिजन उसका इलाज जौनपुर में करा रहे थे। कुछ दिन पूर्व उसे इलाज के लिए वाराणसी के एक निजी अस्पताल में ले गए। वह वाराणसी के सिंधोरा में अपनी बड़ी बहन गुंजन (26 साल) के घर पर रह कर उपचार करवा रही थी। दो दिन पूर्व ही अंजना स्वस्थ होकर गांव वापस लौटी थी। शुक्रवार को रात में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन जौनपुर शहर में एक निजी अस्पताल में उसे उपचार के लिए लेकर गए। शनिवार को सुबह उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना बड़ी बहन गुंजन को दी गई। वह अपने पति के साथ छोटी बहन की मौत पर मायके आ गई। छोटी की मौत का सदमा वह बर्दाष्त नहीं कर सकी। हार्ट अटैक से उसकी भी मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें : ’25 अक्टूबर से पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा’, जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :RBI का बड़ा फैसला : आज से बदल जायेगा Credit-Debit Card Payment System
इसे भी पढ़ें :Be attentive: अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :मिले ऐसे-ऐसे हथियार कि दंग रह गई पुलिस… देखें
इसे भी पढ़ें :क्या आपके स्मार्टफोन में आ रहा 5G का साइन! आप भी तुरंत बदलें नेटवर्क सेटिंग्स
इसे भी पढ़ें :मरने के बाद ‘भूत’ बन लड़की ने, खुद को ऐसे दिलवाया इंसाफ…
इसे भी पढ़ें :‘प्लीज मुझे बचा लो’, आग में झुलस रही थी पत्नी, पति बनाता रहा वीडियो
इसे भी पढ़ें :4G हुआ पुराना आया 5G का जमाना, देश के इन शहरों में मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट
इसे भी पढ़ें :व्रत के दौरान शरीर में कम लगे एनर्जी, तो सेवन करें ये ड्रिंक्स, रहेंगे तरोताजा












