spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

मिले ऐसे-ऐसे हथियार कि दंग रह गई पुलिस… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Hazaribagh (Sunil Sahu/Shiv Narayan Sahu) : हजारीबाग पुलिस ने हथियारों का जखीरा बरामद किया है। दुर्दांत माओवादी दीपक यादव उर्फ कारू यादव से मिले इनपुट के बाद पुलिस ने बकचोमा जंगल से हथियार बरामद किया। यह जंगल हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र में है। बरामद हथियारों में 2 इंसास राइफल, 200 जिन्दा गोलियां, एक देसी सेमी कार्रबाईन, एक 9 एमएम पिस्टल, हथियारों के 6 मैगजीन और गोली रखने वाले 2 पाउच मिले हैं। इस बात का खुलासा आज हजारीबाग के पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया। पुलिस कप्तान ने बताया कि बरामद हथियारों में से कुछ हथियार पुलिस से लूटे हुए हैं। इसका पता लगाने के लिए सभी जिलों में जांच की जा रही है।

यहां याद दिला दें कि बीते 23 सितंबर को बम बनाने और लगाने में माहिर दुर्दांत माओवादी दीपक यादव उर्फ कारू यादव को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर हजारीबाग लाया गया था। इसके बाद उसे दो दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया गया था। उससे पूछताछ के लिए बड़कागांव एसडीपीओ अमित कुमार सिंह और सीसीआर डीएसपी आरिफ एकराम के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस को दिये अपने बयान में कारू यादव ने कई चौंकाने वाले खुलासे किये। जंगल में छुपा कर रखे गये हथियारों के बारे में बताया। वहीं उसकी एक बात ने तो हजारीबाग पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे को चौंका डाला। उसने राज खोला कि वर्ष 2013 में लातेहार कटिया जंगल में मुठभेड़ में शहीद 6 जवानों में से 2 जवानों के पेट को चीरकर उसके अंदर दो बम फिट कर दिया था। डेड बॉडी उठाते समय बम ब्लास्ट कर गया। इसमें भी 4 जवान शहीद हो गये थे। वर्ष 2020-21 में एक महीने के अंदर मयूरहंड, सिमिरिया एवं पत्थलगढ़ा थाना क्षेत्र में तीन पुलिस मुखबिरों की नृशंस हत्या कर दी थी। इससे पहले 2006 में खासमहल बोकारो कैंप में हमला कर हथियार लूट लिये थे। वहीं 2007 में गिरिडीह में होमगार्ड के शस्त्रागार में धावा बोल कई हथियार लूट लिये थे। एक से बढ़कर एक नक्सली वारदातों को अंजाम देकर संगठन में उसका ओहदा बढ़ गया था। उसे झारखंड रिजनल कमेटी का कमांडर बना दिया गया था। उसकी मुड़ी पर 15 लाख का इनाम था। दीपक हजारीबाग के कटकमसांडी ढैड़वा गांव का रहनेवाला है। हत्या, लेवी वसूली, पुलिस पर फायरिंग, आगजनी, बम ब्लास्ट करना उसकी फितरत थी। हजारीबाग, चतरा, गिरिडीह, बोकारो, लातेहार और गया में उसके नाम का आतंक था। उसके खिलाफ करीब 54 संगीन मामले दर्ज हैं। सुनें क्या बोले पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे…

इसे भी पढ़ें : बकरी के चक्कर में मारा गया बाप, बेटा अस्पताल में…

इसे भी पढ़ें : बीबी-बच्चों संग दुर्गा पूजा पंडाल देखने निकले सीएम हेमंत सोरेन, देखें तस्वीरें

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...