spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

4G हुआ पुराना आया 5G का जमाना, देश के इन शहरों में मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : 4G हुआ पुराना आया 5G का जमाना।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2022 की शुरुआत करते हुए देश में 5G सर्विस भी लॉन्च की है।  इसके साथ ही देश के कई शहरों में 5G की सर्विस मिलने लगेगी।  लॉन्चिंग के साथ भारत भी उन देशों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा, जहां लेटेस्ट जेनरेशन की टेलीकॉम सर्विसेस मिलेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के प्रगति मैदान में आज 1 अक्टूबर से शुरू हुए इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2022 आयोजन के पहले दिन इन सेवाओं की शुरुआत की। इसके बाद सबसे पहले इंडस्ट्रीज और फिर बाकी यूजर्स के लिए ये 5G सेवाएं रोलआउट की जाएंगी। लगभग सभी टेलिकॉम कंपनियों ने 5G रोलआउट के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जियो, एयरटेल और दूसरे कंपनियों के स्टॉल पर विजिट किया है और नई टेक्नोलॉजी का डेमो भी लिया है।  उन्होंने मेडिकल लाइन में 5G की वजह से मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया है।  इसके अलावा किस तरह से डिफेंस और कृषि सेक्टर में 5G आने के बाद होने वाले बदलाव का भी डेमो देखा है।

पहले फेज में इन शहरों में मिलेंगी सेवाएं

दूरसंचार विभाग ने बताया है कि 5G सेवाओं का फायदा सबसे पहले 13 शहरों में रहने वाले यूजर्स को मिलेगा। इन शहरों में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, चंडीगढ़, बेंगलुरु, गुरुग्राम, हैदराबाद, लखनऊ, पुणे, गांधीनगर, अहमदाबाद और जामनगर शामिल हैं। इन शहरों के बाद साल के आखिर तक बाकी बड़ी शहरों और अगले साल अन्य सर्कल्स में भी 5G सेवाओं से जुड़ा नेटवर्क तैयार किया जाएगा और इसका फायदा यूजर्स को मिलेगा। हालांकि, अभी केवल 8 शहरों में इनका फायदा मिल रहा है।

किन लोगों को मिलेगी 5G सर्विस?

5G यूज करने के लिए आपको नए सिम कार्ड की जरूर फिलहाल नहीं होगी।  आप अपने पुराने सिम पर ही नई सर्विस यूज कर सकेंगे।  हालांकि, इसके लिए आपके फोन में 5जी सपोर्ट होना जरूरी है। 5G सपोर्ट ही नहीं इसमें उन बैंड्स का भी होना जरूरी है, जिस पर सर्विस उपलब्ध होगी।  भारत में लॉन्च हुए बहुत से मोबाइल 5G स्पेक्ट्रम नीलामी से पहले के हैं।  ऐसे में आपको चेक कर लेना चाहिए कि आपके फोन में कौन-कौन से बैंड्स मिलते हैं और आपका ऑपरेटर किन बैंड्स पर सर्विस प्रोवाइड करेगा।

क्या होगा नया?

ऐसा नहीं है कि 5G नेटवर्क पर आपको सिर्फ तेज स्पीड इंटरनेट मिलेगा।  ये इस सर्विस का मात्र एक पहलू है।  5G नेटवर्क पर आपको हाई स्पीड डेटा के अलावा, बेहतर टेलीकॉम सर्विसेस और कॉल कनेक्टिविटी मिलेगी।  यानी नए नेटवर्क पर हाई स्पीड डेटा के अलावा बेहर कॉल और कनेक्टिविटी मिलेगी।  कुल मिलाकर इस नेटवर्क पर आपको टेलीकॉम एक्सपीरियंस बेहतर होगा

4G के मुकाबले 20 गुना तक ज्यादा स्पीड

बीते दिनों सामने आया है कि भारत में 5G सेवाएं इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को 4G के मुकाबले 20 गुना तक तेज इंटरनेट स्पीड का फायदा मिल सकता है और वे 20Gbps तक स्पीड अनुभव कर सकेंगे। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय ग्राहक 5G सेवाओं में अपग्रेड के लिए 45 प्रतिशत तक प्रीमियम देने को तैयार हैं। बता दें, देश में 5G रेडी स्मार्टफोन्स वाले 10 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं।

लंबे समय से था लोगों को इंतजार

5G स्पेक्ट्रम नीलामी जुलाई में हुई थी और उसके बाद से ही लोगों को 5G सर्विसेस का इंतजार था।  आखिरकार भारत में भी 5G सर्विसेस की शुरुआत हो रही है।  हालांकि, इसका पैन इंडिया एक्सपैंशन होने में वक्त लगेगा।  जियो और एयरटेल दोनों ही टेलीकॉम कंपनियां 5G सर्विसेस ऑफर करेंगी।

इस लिस्ट में वोडाफोन आइडिया भी शामिल है।  कंपनी ने 5G लॉन्चिंग पर ज्यादा जानकारी नहीं दी है।  जियो की सर्विस शुरुआत में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में मिलेगी।  कंपनी अगले साल के अंत तक सर्विस का विस्तार अन्य राज्य में करेगी।  शुरुआत में टेलीकॉम सर्विसेस प्रोवाइडर्स का फोकस बड़े शहर ही होंगे।  वहीं एयरटेल ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है।  हाल में कंपनी के CEO ने एक लेटर लिख जानकारी दी थी कि कंज्यूमर्स 4G से  5G सर्विसे के लिए तैयार रहें।  उन्हें मौजूदा सिम कार्ड पर ही 5G की सर्विस भी मिलेगी।  हालांकि, इसे यूज करने के लिए उनके पास 5G फोन होना भी जरूरी है।

इसे पढ़ें: RBI का बड़ा फैसला : आज से बदल जायेगा Credit-Debit Card Payment System

इसे भी पढ़ें :

OnePlus का नया फोन लॉन्च! चुनिंदा बैंक कार्ड पर बंपर डिस्काउंट

Kohramlive : OnePlus ने भारतीय बाजार में अपना नया...

PM मोदी का वीडियो हटाते ही मचा ब’वाल, Meta ने मानी गलती… सरकार सख्त

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी का फेसबुक वीडियो कुछ...

OnePlus N6x की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, इस रोज भारत में एंट्री…

New Delhi : OnePlus ने अपने नये बजट स्मार्टफोन...

केवल मोबाइल नंबर से नहीं पता चल सकती लाइव लोकेशन, रहें अलर्ट…

Kohramlive : आज के डिजिटल दौर में कई लोग...

CNG कार चलाते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान…

Kohramlive : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

OnePlus का नया फोन लॉन्च! चुनिंदा बैंक कार्ड पर बंपर डिस्काउंट

Kohramlive : OnePlus ने भारतीय बाजार में अपना नया...

PM मोदी का वीडियो हटाते ही मचा ब’वाल, Meta ने मानी गलती… सरकार सख्त

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी का फेसबुक वीडियो कुछ...

OnePlus N6x की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, इस रोज भारत में एंट्री…

New Delhi : OnePlus ने अपने नये बजट स्मार्टफोन...

केवल मोबाइल नंबर से नहीं पता चल सकती लाइव लोकेशन, रहें अलर्ट…

Kohramlive : आज के डिजिटल दौर में कई लोग...

CNG कार चलाते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान…

Kohramlive : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के...