spot_img
spot_img
spot_img

RBI का बड़ा फैसला : आज से बदल जायेगा Credit-Debit Card Payment System

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने का तौर, तरीका आज से बदल जायेगा। रिजर्व बैंक कार्ड से पेमेंट करने के लिये अब टोकनाइजेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके लिए RBI ने पूरी तैयारी कर ली है। RBI ने कहा कि देश में डेबिट और क्रेडिट कार्ड की कुल संख्या करीब 101 करोड़ से अधिक है। इसमें से 35 करोड़ कार्ड को टोकन में बदला जा चुका है। 1 अक्टूबर यानी आज से यह सभी कार्ड टोकनाइजेशन सिस्टम को अपनाने के लिए तैयार है।

टोकनाइजेशन की प्रक्रिया में क्रेडिट और डेबिट कार्ड के पूरे डाटा को ‘टोकन’ कोड में बदला जाता है। RBI के डिप्टी गवर्नर टी रवि शंकर ने कहा कि इस प्रणाली में कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी मर्जी से इसे नहीं अपनाया। उम्मीद है कि वे जल्द ही इन गाइडलाइन का पालन करेंगे। इस टोकन को आरबीआई के द्वारा जारी किया जाएगा। इसमें आपके पेमेंट से जुड़े सभी ऑप्शन दिए जाएंगे। एक यूनिक कोड के जरिए वास्तविक कार्ड डिटेल्स को बदलना है। बैंकिंग फ्रॉड से बचने के लिए RBI ने यह कदम उठाया है। इस कदम से कार्ड के माध्यम से हो रहे लेनदेन पहले के मुकाबले ज्यादा सेफ हो जायेगी। ऐसा होने पर लेनदेन के समय क्रेडिट और डेबिट कार्ड की एक्चुअल डिटेल्स मर्चेंट के पास नहीं जा पायेगी। केवल एक नंबर जाएगा। इससे धोखाधड़ी करना बहुत आसान नहीं होगा।

इन 6 स्टेप्स से कार्ड को टोकन में बदले 

आरबीआई ने एक ट्वीट करते हुए बताया है कि एक आम नागरिक अपने कार्ड को एक यूनिक टोकन में कैसे बदल सकता है। उसके लिए आरबीआई ने 6 स्टेप बतायें हैं।


 स्टेप 1: शुरू करें

खरीदारी करने और भुगतान लेनदेन शुरू करने के लिए किसी भी ई-कमर्शियल मर्चेंट वेबसाइट या एप्लिकेशन पर जायें।

स्टेप 2: ‘अपना कार्ड चुनें’
चेक आउट के दौरान, भुगतान विधि के रूप में पहले सहेजे गए अपने डेबिट, क्रेडिट कार्ड का डाटा अंकित करें।

स्टेप 3: ‘अपना कार्ड सुरक्षित करें’

‘RBI के दिशानिर्देशों के अनुसार अपने कार्ड को सुरक्षित करें’ या ‘RBI के दिशा-निर्देशों के अनुसार अपने कार्ड को टोकनाइज़ करें’ विकल्प चुनें।

स्टेप 4: ‘टोकन बनाने के लिए सहमति दें’
आपके बैंक द्वारा आपके मोबाइल फोन या ईमेल पर भेजा गया OTP दर्ज करें और आगे बढ़ें।

स्टेप 5: ‘टोकन जेनरेट करें’
आपका टोकन जेनरेट कर दिया गया है और आपके द्वारा दी गई जानकारी को सेव कर लिया गया है।

स्टेप 6: ‘टोकनाइज्ड’
जब आप उसी वेबसाइट या एप्लिकेशन पर दोबारा जाते हैं, तो आपके द्वारा सेव किए गए कार्ड के डिटेल वहां उपलब्ध मिलेंगे जिसमें आपको आपके कार्ड के अंतिम के चार अंक दिख रहे होंगे। इसकी मदद से आप वहां आसानी से टोकनाइज्ड पेमेंट कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें : CDS अनिल चौहान ने संभाला पदभार, बोले- ‘हम सभी कठिनाइयों का मिलकर करेंगे सामना’

इसे भी पढ़ें :पलामू के सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ कैनेडी घूस लेते धराये, 50 हजार लेते ACB ने रंगेहाथ दबोचा

इसे भी पढ़ें :इंतेजार की घड़ी खत्म, 10 अक्टूबर से JPSC में इंटरव्यू शुरू

इसे भी पढ़ें :पेट में बच्चा ठहरते ही बदल गया आशिक, कर गया भयानक कांड, देखें…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...