कोहराम लाइव डेस्क : हरी इलायची का यूज इंडियन किचन में खूब होता है। इसका उपयोग मसाले, चाय-मिठाई की खुशबू बढ़ाने और माउथ फ्रेशनर के तौर पर भी किया जाता है। यह एक आयुर्वेदिक औषधि भी है, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।
इलायची शारीरिक समस्याओं को करती है दूर
Elaichi शरीर से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। इसमें पौटेशियम , मैग्नेशियम और कैल्शियम जैसे खनिज होते हैं, जो शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। साथ ही इलायची रक्तचाप यानी ब्ल्ड प्रेशर भी कंट्रोल करती है।
इसे भी पढ़ें : गर्भावस्था में बढ़ता है UTI का खतरा, जानें इससे कैसे बचें
कफ, सर्दी जुकाम में भी फायदेमंद
Cardamom कफ, सर्दी, जुकाम, खांसी जैसी समस्याओं को भी दूर करती है। इलायची के तेल की कुछ बूंदें गर्म पानी में डालकर 15 मिनट तक भाप लेने से सीने में जकड़न और सांस लेने में तकलीफ दूर हो जाती है।
एक तरह का माउथ फ्रेशनर है
इलायची हाजमा ठीक करने का भी काम करती है। यह एक तरह का माउथ फ्रेशनर भी है। यह मुंह की बदबू कम करती है। मुंह से दुर्गंध आने की परेशानी है, तो खाना खाने के बाद एक या दो इलायची चबा लेनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें :Ajwain के सेवन से करें बीमारियों की छुट्टी, ऐसे बनाएं अजवाइन…
एसिडिटी में असरदार
पेट में गैस की समस्या होने से सिर में भी दर्द होने लगता है। इसलिए ऐसा कभी महसूस हो तो इलायची का सेवन करें। आप बस खाना खाने के बाद मुंह में पांच मिनट तक इलायची डालकर चबा लें। इससे पाचन की प्रक्रिया भी सही रहती है।
इसे भी पढ़ें : # Exercise : क्या आप भी पार्क में करते हैं व्यायाम? जानें इसके नुकसान
इसे भी पढ़ें :Paper Cup में चाय पीना है कितना खतरनाक, ये जानकर चौंक…








