- Brandy के इस्तेमाल से पहले साइड इफेक्ट्स को भी जान लेना जरूरी
- Brandy को अधिक मात्रा में लेने पर हो सकता है बड़ा नुकसान
कोहराम लाइव डेस्क : Brandy@ थोड़ी-थोड़ी पिया करो… बैलेंस्ड मात्रा में लेने पर बढ़ाएगी इम्युनिटी। नवंबर के महीने में भारत में गुलाबी सर्दी की शुरुआत हो चुकी है। इधर, कोरोना के खतरे से दुनिया परेशान है। ऐसे में आज हम आपको ऐसे पेय पदार्थ के बारे बताने जा रहे हैं, जिसके संतुलित सेवन से हमारे शरीर की इम्युनिटी तो बढ़ेगी ही, इसके कई अन्य फायदे भी हैं। हालांकि, इसे सही मात्रा में नहीं पीने से शरीर को बहुत नुकसान भी हो सकता है।
क्या है Brandy?
Brandy एक मादक पेय पदार्थ है, जिसे अल्कोहल भी कहा जा सकता है। जैसा कि सभी जानते हैं कि कोई भी शराब शरीर की गर्मी बाहर निकालने के लिए जानी जाती है साथ ही साथ तनाव को दूर भगाने में इसका अहम रोल होता है। इसमें लगभग 30-60 प्रतिशत अल्कोहल मिला होता है।
Brandy में उपलब्ध पोषक तत्व
यूएसडीए के अध्ययन के एक शॉट यानी 42 ग्राम के Brandy से मिलेगा
- कैलोरी : 97
- वसा : 0 ग्राम
- सोडियम : 0.42 मिग्रा
- कार्बोहाइड्रेट : 0 ग्राम
- फाइबर : 0 ग्राम
- शक्कर : 0 ग्राम
- प्रोटीन : 0 ग्राम
- अल्कोहल : 14 ग्राम
हृदय स्वस्थ रखने में उपयोगी
Brandy में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट तत्व रक्त में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। इससे हृदय स्वस्थ रहता है। Brandy में पॉलीफेनोल गुण भी पाए जाते हैं। यह हृदय में सूजन कम करने में भी लाभदायक है। इसमें कोई कार्बोहाइड्रेट नहीं होना ही अपने आप में कई रोगों का इलाज है।
संक्रमण संबंधी रोगों से लड़ने में लाभकारी
Brandy पीने से शरीर को खांसी और सर्दी से लड़ने में मदद मिलती है। शहद के साथ इसका सेवन छाती को गर्म रखने का काम करता है। यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए भी जरूरी है। विशेषज्ञों की मानें तो ब्रांडी से सिर धोने से रक्त संचार में सुधार के साथ-साथ बालों को झड़ने से भी रोका जा सकता है।
इसे भी पढ़ें :सरना धर्म कोड का प्रस्ताव पारित होने से आदिवासियों में खुशी की लहर
इम्यून सिस्टम की मजबूती के लिए जरूरी
Brandy का उपयोग जुकाम, खांसी और फ्लू के उपचार के लिए किया जाता है। इसमें प्राकृतिक वार्मिंग व एंटीऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं। शरीर को संक्रामक रोगों से लड़ने में मदद करता है। बेहतर नींद के लिए भी जरूरी है। यह हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है।
इसे भी पढ़ें :बॉम्बे हाई कोर्ट से Arnab को झटका, जमानत याचिका खारिज
अधिक सेवन से कैंसर का खतरा
शराब के अधिक सेवन से कैंसर का खतरा होता है। हालांकि कई अध्ययनों से पता चला है कि सही मात्रा में ब्रांडी का सेवन कैंसर रोगों में लाभदायक पाया गया है।
- ज्यादा मात्रा में लेने पर सेंट्रल नर्वस सिस्टम को क्षति पहुंचती है।
- रक्त शर्करा में तेजी से गिरावट दर्ज की जा सकती है,
- यह लीवर को भी क्षति पहुंचा सकती है।
- किडनी के लिए भी खतरनाक बन सकती है।
- हृदय प्रोसेस को भी तबाह कर सकती है।
इसे भी पढ़ें :कारोबारी के Suicide में अफसर के खिलाफ ठोस क्लू, नहीं हो रही कार्रवाई
इसे भी पढ़ें :न रहम, न करम, सिर्फ भागते हैं “माल” के पीछे












